Anand Bardhan

प्रदेश में भूकम्प मॉक ड्रिल की जरूरत: मुख्य सचिव

172 0

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड भूकम्प जोखिम मूल्यांकन एवं शमन (UERAM) के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक में आईआईटी रूड़की और वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने कहा कि भूकम्प के प्रति संवेदनशीलता की दृष्टि से प्रदेश का एक बड़ा भू-भाग के जोन 5 में है, जिसके कारण यूईआरएएम के उद्देश्य, एक औपचारिक सुरक्षा-संचालित वातावरण तैयार करते हुए भूकंप से होने वाले मानवीय और आर्थिक नुकसान को कम करना, पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि प्रदेश के लोगों को भूकम्प जैसी परिस्थितियों के लिए जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भूकम्प के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए भूकम्प की मॉक ड्रिल के लिए एक दिन निर्धारित करते हुए नियमित रूप से भूकम्प जागरूकता दिवस मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे भूकम्प जैसी परिस्थिति में न्यूनतम मानवीय और आर्थिक नुकसान होगा।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि यूएसडीएमए द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों के साथ एक विस्तृत एमओयू किया जाए जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए संस्थानों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि वाडिया संस्थान ग्लेशियर लेक पर काम कर रहा है तो आईआईटी रूड़की भूकम्प जोखिम मूल्यांकन और शमन पर कार्य कर सकता है।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि भूकम्प के प्रति संवेदनशीलता की दृष्टि से भवन निर्माण के लिए कुछ मापदंड भी निर्धारित किए जाने चाहिए। उन्होंने भूकम्परोधी भवनों के सम्बन्ध सीबीआरआई के साथ एमओयू किए जाने की आववश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर सचिव श्री विनोद कुमार सुमन एवं अपर सचिव श्री आनन्द स्वरूप सहित आईआईटी रुड़की, वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान और सीबीआरआई के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री आवास में 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, धामी बोले- मधुमक्खी पालन बनेगा स्वरोजगार का मजबूत माध्यम

Posted by - April 25, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन…
Savin Bansal

आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम

Posted by - July 10, 2025 0
जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने गुरुवार को विकास नगर तहसील अंतर्गत मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली पहुंच कर…
Amit Shah Home Minister

नक्सली हमले के बावजूद प्रचार कर रहे बघेल को भाजपा ने घेरा, शाह ने रद्द किए कार्यक्रम

Posted by - April 4, 2021 0
छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम नक्सलियों ने 700 से अधिक सुरक्षाबलों को घेरकर उन पर हमला कर…