Savin Bansal

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक

147 0

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की पहल पर जिले में प्रथम बार जनपद के सभी कॉप्स (Common Service Points) को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक कॉप्स को कंप्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।इस अवसर पर चकराता, त्यूनी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला, ऋषिकेश में स्थापित काप्स को कम्प्यूटर प्रिंटर उपकरण वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि “डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत कॉप्स को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना आवश्यक है, ताकि आमजन को शासन-प्रशासन से जुड़ी सेवाओं के लिए असुविधा न हो और उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।”

उन्होंने (Savin Bansal) बताया कि अब कॉप्स के माध्यम से प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के आवेदन पत्र, राजस्व संबंधी सेवाएँ एवं अन्य शासकीय सेवाएँ और भी सुगमता से प्राप्त की जा सकेंगी। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को सुविधा होगी तथा अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉप्स संचालकों को नई तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण भी दिया जाए, जिससे वे आधुनिक उपकरणों का बेहतर उपयोग कर सकें और सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार हो।

इस अवसर पर प्रभारी सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडे ई डिस्टिक मैनेजर हरेंद्र कुमार सहित अधिकारी एवं कॉप्स संचालक उपस्थित रहे।

Related Post

cm dhami

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया 400 सेनानियों को सम्मानित

Posted by - August 14, 2022 0
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को जेसीज पब्लिक स्कूल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के आयोजित ‘विभाजन विभीषिका…
सपना चौधरी

सपना चौधरी का वेस्टर्न लुक सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस कर रहे हैं तारीफ

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पूरे देश के लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फैन्स सपना के डांस…
CM Dhami

धामी ने किया ‘स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा’ का शुभारम्भ

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को अपने आवास स्थित कार्यालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा…
CM Dhami inaugurated the exhibition organized under the Seva Pakhwada

सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Posted by - September 19, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…
RAHUL GANDHI

ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी से हो रही लोगों की मौत, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ये ट्वीट महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अस्पताल में आग लगने से…