AK Sharma

एके शर्मा ने जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

115 0

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने राजधानी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों ने सीवर लाइन, सड़क निर्माण, विद्युत बिल सुधार, पोल शिफ्टिंग एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

जनसुनवाई में उपस्थित शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों पर विशेष रूप से निर्देश देते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को कहा कि तार एवं पोल लगाने अथवा शिफ्टिंग से पूर्व आस-पास के जमीन मालिकों की सहमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पहले से सहमति ली जाए तो इस प्रकार की विवादित समस्याओं से बचा जा सकता है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता को अनावश्यक परेशान न होने दें तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

Related Post

CM Yogi

रुपया लेकर पट्टा करने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Posted by - January 16, 2026 0
गोरखपुर। लगातार दो दिन मकर संक्रांति/खिचड़ी महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं के प्रबंधन तथा निगरानी में व्यस्त रहे…
चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी ने थामा बीजेपी का दामन

चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी ने थामा बीजेपी का दामन, बोली- गरीबों के लिए करूंगी काम

Posted by - February 23, 2020 0
कृष्णागिरी। कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी विद्या रानी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण की…
G Ram G

रोजगार के लिए सीएम योगी का विजन: जी राम जी के फायदे बताने के लिए गांव-गांव लगेगी चौपाल

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रोजगार को लेकर योगी सरकार की सोच जमीन पर उतरती दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी…

सुई से लेकर परमाणु बम बनाने वाली पार्टी देशद्रोही और रेलवे स्टेशन बेचने वाली पार्टी देशभक्त- दिग्विजय

Posted by - June 26, 2021 0
निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ती केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है, उन्होंने…