CM Yogi pampered Bhavani-Bholu, fed jaggery to Punj

सीएम योगी ने की गोसेवा,भवानी और भोलू को दुलारा, पुंज को भी खिलाया गुड़

193 0

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का पशु-पक्षी प्रेम जगजाहिर है। इसका एक नजारा बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में एक बार दिखा। प्रातःकाल मंदिर परिसर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गोशाला में गोसेवा की और मोर को भी गुड़ खिलाया।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गोसेवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह भी उन्होंने मंदिर की गोशाला में समय बिताया और गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंश को गुड़ खिलाया और गोशाला के कार्यकर्ताओं को देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

गोसेवा के दौरान उन्होंने पिछले साल आंध्र प्रदेश के येलेश्वरम स्थित गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाए गए नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर नस्ल की नवोन्नत ब्रीड) के गोवंश भवानी और भोलू को खूब दुलारा। गोवंश के ये नाम सीएम योगी ने ही रखे हैं। उन्होंने भवानी और भोलू को गुड़ भी खिलाया। सीएम योगी (CM Yogi) के स्नेह से गोवंश भाव विह्वल दिख रहे थे।

मंदिर की गोशाला में एक मोर भी विचरण करता है। उसका नाम पुंज रखा गया है। विगत कई माह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जब गोशाला में होते हैं तो पुंज उनके पास आ जाता है। मुख्यमंत्री उसे भी खूब स्नेह और भोजन देते हैं। बुधवार को भी उन्होंने पुंज को दुलारा और अपने हाथों से उसे गुड़ खिलाया।

Related Post

जेएनयू में हिंसा

JNU Violence Live: पुलिस ने दर्ज की एफ़आईआर, पढ़ें अब तक की पूरी अपडेट

Posted by - January 6, 2020 0
नई दिल्ली। बीते दिनों नागरिकता कानून के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करने के कारण जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू)काफी सुर्खियों…
CM Yogi

श्रीनाथ जी का विशिष्ट पूजन कर गोरक्षपीठाधीश्वर ने की लोक कल्याण की प्रार्थना

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर्व के अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार प्रातःकाल श्रीनाथ जी (शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन…
Obra-C Thermal Power Plant

सस्ती बिजली के साथ ही प्रदेश में बढेंगे रोजगार के अवसर

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की…