Uttarakhand Police

मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा

185 0

देहरादून। प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police) एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर जनमानस को गुमराह करने वाले तत्वों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून, श्री सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र के आधार पर की गई है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र और असर

प्रदेश के बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद इन दिनों आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें फैलाना न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करता है, बल्कि सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि फेसबुक पेज “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी झूठी व भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस (Uttarakhand Police) की अपील

उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police) आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना का प्रसार करने से बचें।

सोशल मीडिया के कालमियों को भी स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक पोस्ट करने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश पुलिस (Uttarakhand Police) सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर रही है।

Related Post

Rising Rajasthan

Rising Rajasthan: 638 करोड़ के हुए निवेश करार, 5 हजार को मिलेगा रोजगार

Posted by - October 18, 2024 0
जयपुर। राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) इंवेस्टमेंट समिट को लेकर निवेशकों एवं उद्योगपतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।…
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास : सीएम विष्णु देव

Posted by - December 9, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev) ने आज राजनांदगांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ, 2500 मेगावाट लक्ष्य

Posted by - December 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउण्ड देहरादून में ‘ उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले…