DEHRADOON

घाट-नंदप्रयाग सड़क का मामला पहुंचा दिल्ली , जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

951 0
चमोली। नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलन से जुड़े घाट क्षेत्र के लोगों ने दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शासन में नियुक्त कुछ अधिकारी पहाड़ विरोधी कार्य कर रहे हैं।

नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलन से जुड़े घाट क्षेत्र के लोगों ने दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमुख सचिव आरके सुधांशु नंदप्रयाग-घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग का विरोध पूर्व से ही करते आ रहे हैं।  वह सड़क पर 3 हजार गाड़ियां प्रतिदिन न चलने का हवाला देते हुए सरकार को मुद्दे से भटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस मानक के अनुसार दिवालीखाल-भराड़ीसैण मोटरमार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है, उसी मानक के अनुसार नंदप्रयाग-घाट सड़क को भी डेढ़ लेन चौड़ा बनाया जाए।

बता दें कि, नंदप्रयाग-घाट मोटरमार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को 109 दिन बीत चुके हैं. 73 दिन से भूख हड़ताल भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मांग को लेकर शिष्टमंडल द्वारा 3 दौर की वार्ता मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से हो चुकी है  लेकिन उनका कहना है कि सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु उक्त सड़क को डेढ़ लेन के मानकों में नहीं आने की बात कह रहे हैं। इस कारण यह सड़क डेढ़ लेन चौड़ीकरण नहीं हो सकती। प्रदर्शनकारियों ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, लोकसभा सांसद अजय भट्ट से भी मुलाकात की है। दोनों सांसदों से इस मुद्दे को हल करने की गुजारिश की है।

Related Post

Char Dham Yatra

चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं: उत्तराखंड सरकार

Posted by - May 10, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं…
CM Dhami

उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर बनाने वाला है यह बजट: सीएम धामी

Posted by - June 15, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को…
CM Dhami

सीएम धामी ने की लोस उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी के पक्ष में मतदान करने की अपील

Posted by - April 3, 2024 0
भटवाड़ी/ उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी पहुंचे और लोगों से टिहरी…
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन की ब्रॉडिंग

Posted by - November 30, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष…