PM MODI

2 मई दीदी जाछे और आसोल परिवर्तन आछे” : पीएम मोदी

715 0
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज पश्चिम बंगाल में पूर्वी मिदनापुर के कांथी में रैली को संबोधित कर रहे है । बता दें कि इस बार बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर चल रही है।

पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने संबोधन के दौरान कहा कि आज़ादी की लड़ाई के हर नायक-नायिका को सम्मान देने के लिए पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज़ादी के 75 साल के उत्सव में पश्चिम बंगाल का विशेष महत्व है. आज़ादी की लड़ाई में दिए गए हर योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

…तो 21 सालों के दौरान पीएम मोदी ने नहीं ली कोई छुट्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि बंगाल के कोने से कोने से अब एक ही आवाज़ आ रही है, बंगाल के हर घर से एक ही आवाज़ आ रही है, बंगाल के हर मुख से एक ही आवाज़ आ रही है कि “2 मई दीदी जाछे और आसोल परिवर्तन आछे”

वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के कई बड़े और दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अभी और कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की बात चल रही है। 294 सदस्ययी बंगाल विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में मतदान होगा। वोटो की गिनती दो मई को होगी।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि 2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सबसे अधिक 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

Related Post

गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक

देशभर में प्रदर्शन जारी, गृह मंत्रालय ने शाम सात बजे बुलाई आपात बैठक

Posted by - December 19, 2019 0
नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर गृह मंत्रालय नजर बनाए हुए है। सूत्रों के…
CM Yogi

जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है इंडी गठबंधन: सीएम योगी

Posted by - May 21, 2024 0
बलरामपुर : समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे…
राहुल -प्रियंका

लखनऊ का दौरा करेंगे राहुल -प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य, होगा अघोषित शक्ति प्रदर्शन

Posted by - February 9, 2019 0
नई दिल्ली। महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिन्धिया के साथ 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष…
AK Sharma

नये उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में ऊर्जा विभाग निभा रहा है अग्रणी भूमिका: एके शर्मा

Posted by - May 25, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य…