बापू की पुण्यतिथि पर राहुल, मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

1164 0

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को राष्ट्र ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। आज ही के दिन 1948 में उनकी हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि ‘शहीद दिवस पर हम महात्मा गांधी और उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।’

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को ED ने भेजा कारण बताओ का नोटिस 

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ‘हम उन सभी शहीदों को सलाम करते हैं जिन्होंने भारत के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उनकी सेवा और बलिदान के लिए देश सदा उनके प्रति आभारी है।’उन्होंने कहा कि ‘पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर शत नमन। बापू को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का पालन करने और उन मूल्यों का पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं, जिनके लिए वह खड़े थे।’

ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट का SC/ST एक्ट पर रोक लगाने से इनकार

जानकारी के मुताबिक इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली के राजघाट पर पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक और ट्वीट कर महात्मा गांधी के एक संदेश को लिखा। उन्होंने कहा, “एक समाज की महानता और प्रगति इस बात से लगायी जा सकती है कि वहां कमजोर और असुरक्षित सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

आपको बताते चलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सेना अध्यक्षों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इनसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

 

Related Post

Project Tiger and Project Elephant

यूपी में बाघों व हाथियों के संरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, ‘प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट’ बनेगा जरिया

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर…
UP is the land of Ayurveda: CM Yogi

परंपरागत चिकित्सा पद्धति ने नौ साल में लगाई दुनिया में छलांग: सीएम योगी

Posted by - March 11, 2023 0
लखनऊ/मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धति 9 वर्ष के अंदर लंबी छलांग…
AK Sharma

नगरों की नियमित साफ-सफाई के लिए मैन और मशीन का समुचित उपयोग किया जाए: एके शर्मा

Posted by - April 27, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकायों के सभी नगर आयुक्तों और…
AK Sharma

जापान की यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी उत्पादन, आपूर्ति, बिक्री व अन्य सेवाओं में करेगी सहयोग

Posted by - February 14, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण, तकनीकी विकास, सेन्टर आफ एक्सीलेंस व आपूर्ति के क्षेत्र में तकनीकी…