AK Sharma

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित बस्तियों एवं मोहल्लों में जाकर आमजन से सीधा संवाद कर जानीं उनकी समस्याएं

117 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बाढ़ प्रबंधन एवं राहत कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने हेतु अपने दो दिवसीय दौरे पर भदोही, वाराणसी, मऊ एवं जौनपुर जनपदों में व्यापक जनसंपर्क किया। मंत्री श्री शर्मा ने बाढ़ प्रभावित बस्तियों एवं मोहल्लों में जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान आयोजित समीक्षा बैठकों में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। जौनपुर में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति अच्छी है परंतु निचले स्तर के कुछ कर्मचारी लगातार लापरवाही कर रहे हैं। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर में कमी आते ही प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए तथा विद्युत आपूर्ति को त्वरित गति से बहाल किया जाए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, तार, पोल आदि की मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर करने तथा बिजली से जुड़े सभी खतरों से बचाव हेतु सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि सरकार जनता के साथ खड़ी है और हर प्रभावित परिवार तक राहत और मदद पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ राहत कार्यों को अमल में लाने के निर्देश दिए।

Related Post

CM Yogi

हर अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण: सीएम योगी

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय प्रदेश में संचारी…
Lamps

मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों व पौराणिक स्थलों पर प्रज्ज्वलित की जाएगी ‘राम ज्योति’

Posted by - January 20, 2024 0
अयोध्या : महज दो दिन और, 22 जनवरी को श्रीरामलला के दिव्य-भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हो जाएगा तो…
CM Yogi

आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दीजिए… , नन्ही बच्ची के अंदाज को देख मुस्कुरा उठे सीएम योगी

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में संत की भूमिका, मुख्यमंत्री (CM Yogi) के रूप में सख्त प्रशासक का दायित्व, लेकिन इन…