Akhilesh Yadav

किसानों को बर्बाद कर देंगे ये कृषि कानून : अखिलेश यादव

1015 0

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में मजदूर और किसानों के बेटे शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा शहीद धन सिंह कोतवाल को कोई नहीं भूल सकता है। उन्होंने कहा अगर क्रांतिकारियों ने अपने जीवन की बाजी नहीं लगाई होती तो आज हम आजाद नहीं हो पाते। अखिलेश ने 23 मार्च को एतिहासिक दिन बताया है।

  • मेरठ में आज अखिलेश यादव ने जनसभा को किया संबोधित
  • अखिलेश यादव ने कहा, किसानों को बर्बाद कर देंगे ये कृषि कानून
  • अखिलेश बोले- उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार

उन्होंने कहा अगर देश में यही व्यवस्था चलती रही तो देश फिर से गुलाम बन जाएगा। उन्होंने कहा देश में एक कंपनी (ईस्ट इंडिया) आई थी और उसने देश को गुलाम बना दिया था। उन्होंने कहा देश के लिए शहीद हुए ज्यादातर क्रांतिकारी मजदूर या किसान के बेटे थे। अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने कहा ये तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा पंजाब के किसानों के आंदोलन की वजह से उत्तर प्रदेश के किसान जागरुक हुए हैं।

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन : बिना अनुमति के नहीं होगा कोई कार्यक्रम

उन्होंने कहा किसान सिर्फ पेट नहीं भरता है। किसान हमें कपड़े भी पहनाता है। उन्हीं किसानों को भाजपा सरकार आतंकवादी बता रही है। उन्होंने कहा किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा प्रदेश में चार साल से बीजेपी की सरकार चल रही लेकिन, किसानों को अभी तक गन्ना के भुगतान लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा आज देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा, बताया जाता है कि जो हस्तिनापुर से जीत जाता है, प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कभी कभी हमारे मुख्यमंत्री भटक जाते हैं, वो लाल टॉपी वालों को न जाने क्या-क्या कहते हैं। उन्होंने कहा जिसके सिर पर बाल नहीं होते हैं उसके सिर पर लाल टॉपी बहुत जमती है।

उन्होंने कहा अगर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश खो दिया तो वह दिल्ली को खो देंगे। अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने लोगों से अपील करते हुए कहा इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवा दीजिए।

Related Post

Deepotsav

दीपोत्सव के लिए अयोध्या तैयार, 51 घाटों पर 25 हजार स्वयंसेवकों ने सजाए 24 लाख दीये

Posted by - November 10, 2023 0
अयोध्या। सातवें दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर…
ओवैसी

AIMIM प्रमुख का पलटवार- मुर्गी अंडा न दे और भैंस दूध न दे तो ओवैसी जिम्मेदार

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया…
CM Yogi

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में नहीं होगी मदिरा की बिक्री, जारी करें आदेश: मुख्यमंत्री

Posted by - January 9, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अयोध्याधाम में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से आम जनमानस…