AK Sharma

11 करोड़ की परियोजनाओं से नगर पंचायत को निखारने का कार्य होगा: एके शर्मा

172 0

लखनऊ: पहले शासकीय दौरे पर नगर पंचायत गोला पंहुचे नगर विकास व उर्जा मंत्री ए.के शर्मा (AK Sharma) का बुलडोजर से फूल वर्षा कर के स्वागत किया गया। उन्होंने 11 करोड़ के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में आम आदमी विकास के नारे केवल सुनता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में विकास होते देख रहा है।

गुरुवार को देर शाम गोला नगर पंचायत पंहुचे मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आज हमारे लिए एक गर्व का क्षण है कि हम गोला जैसे पौराणिक स्थल पर आये हैं। पूरे पूर्वांचल के लिए यह एक स्वर्णिम समय है कि हमारे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री दोनो पूर्वांचल के हैं। इसलिए पूर्वांचल में होने वाले विकास कार्य के लिए बेहतरीन समय है।

इन 11 करोड़ की परियोजनाओं से नगर पंचायत को निखारने का कार्य होगा। यह विकास कि पहिया अनवरत आगे बढता रहेगा। इस क्षेत्र से हमारा आत्मिक संबंध है। क्षेत्र के विकास के लिए आपने एकदम ठीक नेतृत्व का चयन किया है आगे भी इसी समझदारी से चुनाव कीजिएगा।

इस दौरान मुराली शोखा, योगेन्द्र सिंह, महेश उमर, मंडल अध्यक्ष संदीप सोनकर, वेद प्रकाश पाण्डेय, सभासद श्रवण कुमार वर्मा, सच्चितानंद राय, देवेंद्र सिंह, डाॅ राजेश जायसवाल एवं अन्य गणमान्य सहित स्थानीय जन आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Mukhtar Ansari

पंजाब: सड़क मार्ग से होगी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की विदाई

Posted by - April 5, 2021 0
चंडीगढ़। यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की सोमवार पांच अप्रैल को पंजाब से विदायगी हो जाएगी। अंसारी…
rajnath singh

युद्ध इतिहासों को सार्वजनिक करने की राजनाथ सिंह ने दी स्वीकृति

Posted by - June 13, 2021 0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रक्षा मंत्रालय द्वारा युद्ध और अभियानों से जुड़े इतिहास को आर्काइव करने, उन्हें…
CM Yogi

प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएः मुख्यमंत्री

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में बैठक की। इसमें…
Father of the Nation Mahatma Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने महात्मा गांधी को भारत रत्न देने की याचिका की खारिज, कहा- वह इससे ऊपर

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भारत रत्न दिए जाने के लिए केंद्र सरकार को…