CM Dhami addressed the Shrimad Bhagwat Katha virtually

हमारी सरकार उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु संकल्पबद्ध- सीएम धामी

161 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास से भीमगोडा, हरिद्वार में जगदीश स्वरूप विद्यानन्द आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ-मद् भागवत कथा को वर्चुअली सम्बोधित किया |

भागवत कथा में उपस्थित परमपूज्य जगद्गुरु आचार्य गरीबदास जी महाराज, ब्रह्मसागर जी महाराज भूरी वाले, परमपूज्य स्वामी अमृतानन्द जी महाराज, युवा संत स्वामी पूज्य राम जी महाराज एवं कथा व्यास पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी और सभी संतगणों, श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का समागम और हरि कथा, दोनों ही दुर्लभ हैं और ये दोनों सौभाग्य से ही प्राप्त होते हैं। मद्भागवत महापुराण कोई सामान्य ग्रंथ नहीं, अपितु स्वयं कृष्ण की दिव्य वाणी का साकार रूप है। इसमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धर्म इन चारों पुरुषार्थों का उत्कृष्ट वर्णन मिलता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज के दौर में जब मनुष्य भौतिकता की दौड़ में मानसिक और आत्मिक रूप से अशांत है, तो ऐसे समय में मद्भागवत कथा का श्रवण हमें आंतरिक शांति, समाधान और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग दिखाता है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सनातन संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में लहरा रही है। आज चाहे अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों का पुनर्निर्माण हो, बाबा विश्वनाथ के गलियारे का विस्तार हो या महाकाल लोक का निर्माण हो | हमारी धार्मिक धरोहरों को संजोया और संवारा जा रहा है वो न भूतो न भविष्यति है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। हम जहां एक ओर केदारखंड और मानसखंड के मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए अनेकों कार्य कर रहे हैं। वहीं हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ स्थल के पुनरुद्धार की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। हरिद्वार ऋषिकेश कॉरिडोर के साथ-साथ शारदा कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। हमने भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना भी की है। हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमने प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, साथ ही, हमने प्रदेश में एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून भी लागू किया है। समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त करने तथा सभी के लिए समान अधिकार एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने देश में सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” कानून को लागू करने साहसिक कार्य भी किया है

हरिद्वार में आयोजित मद् भागवत कथा में कथा व्यास-पूज्य इन्द्रेश जी उपाध्याय, स्वामी राम जी महाराज, स्वामी भूपेन्द्र गिरी जी महाराज,स्वामी सतदेव जी महाराज, महामण्डलेश्वर निर्मला बा जी, गुजरात, स्वामी ऋषेश्वरानन्द जी महाराज, स्वामी हीरा योगी जी महाराज,आचार्य विशोकानन्द जी महाराज जी,आचार्य रामचन्द्र दास जी महाराज, योगी आशुतोष जी महाराज,सुप्रसिद्ध गायक बी०प्राक जी मौजूद रहे |

Related Post

Aipan Art

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून : भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों…

हाथरस और उन्नाव कहां है? पत्रकारों की हत्या कहां हुई?- PM द्वारा योगी की तारीफ पर बोलीं ममता

Posted by - July 16, 2021 0
पीएम मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ…
शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

Posted by - March 6, 2021 0
चिनहट के मटियारी चौकी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति के खाते से शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, पीड़ित तहसीलदार सिंह पत्नी राधा सिंह के साथ स्थानीय थाना इलाके के मटियारी चौकी क्षेत्र के गहमर कुंज में रहते हैं। बीकेटी बाजार में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में एसबीआई बैंक शाखा में उनका जॉइंट अकाउंट है। गत 21 दिसंबर से 23 नवंबर के बीच उनके खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर फोन कर जरूरी जानकारी हासिल कर ली थी। इसके बाद से उनके अकाउंट से पैसे निकलते रहे। बैंक पहुंचे तो उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी है। साथ ही बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।