Yoga Day will be organized in Bhararisain on 21st June

21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन

174 0

देहारादून। 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष के तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।

इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के साथ 10 देशों के राजदूत भी शामिल होंगे, उक्त सभी गणमान्य 20 जून के दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे।

कुल मिलाकर मुख्य आयोजन में एक हजार से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। इसलिए कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए, व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में भी इस दिन 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।

योग के रूप में भारत ने दुनिया को आरोग्य और स्वस्थ्य रहने का मंत्र दिया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाने की पहल की है। इसी क्रम में 11वां योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भराड़ीसैंण में आयोजित किया जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Post

pm tweet

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ इन नेताओ ने जताया दुख

Posted by - August 31, 2020 0
आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन…
CM Dhami

कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

Posted by - January 15, 2025 0
कांग्रेस सत्ता में आई तो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली के ज्योतिर्मठ में नगर निकाय चुनाव…
CORONA in UP

कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड, यूपी में 8,490 केस, 26 डॉक्टर-कर्मचारी भी पॉजिटिव

Posted by - April 8, 2021 0
लखनऊ। देशभर में कोरोना का खौफनाक मंजर फैला हुआ है। कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पूरे देश में…
Jammu

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - June 24, 2022 0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने गुरुवार को श्रीनगर में यूनिफाइड कमांड मीटिंग में…
निर्भया केस

Nirbhaya: पटियाला हाउस कोर्ट ने अपने फैसले को किया खारिज, 2 बजे सुनवाई फिर से

Posted by - March 2, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को उच्चतम न्यायालय निर्भया के एक दोषी पवन कुमार गुप्ता की सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव पिटीशन) को…