UP Transport

व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा के लिए यूपी परिवहन विभाग को मिला एपीआई एक्सेस

249 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं (UP Transport Services) को और अधिक सुगम, पारदर्शी व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग (UP Transport Department) को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि यूपी परिवहन विभाग की ओर से मई के प्रथम सप्ताह में चैटबॉट सेवा- 8005441222 नंबर पर शुरू की गई थी।

आसानी से ही मिल जाएगी सारी जानकारी, नहीं लगाने होंगे कार्यालय के चक्कर

इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से नागरिक अब केवल व्हाट्सऐप पर ही संवाद करके वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं, चालान जानकारी एवं आवेदन की स्थिति से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे नागरिकों को बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

यह सेवाएं कहीं से भी और कभी भी प्राप्त की जा सकेंगी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों की गोपनीयता से जुड़ा कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा। सभी प्रावधानों व सुरक्षा दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस सेवा से मिलने वाले मुख्य लाभ

👉परिवहन विभाग का चैटबॉट- 8005441222
👉 सेवाओं की 24×7 उपलब्धता
👉 कार्यालय में भीड़ कम होगी
👉 पारदर्शिता में वृद्धि
👉 समय एवं धन की बचत
👉 डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा

यह पहल प्रदेश की परिवहन (UP Transport) व्यवस्था को स्मार्ट और उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। विभाग शीघ्र ही आमजन के लिए यह सेवा प्रारंभ करने की कार्यवाही कर रहा है। औपचारिकताएं पूरा करने में कुछ समय अवश्य लगेगा।
ब्रजेश नारायण सिंह, परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश

Related Post

Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील…
Scholarship

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के…
CM Yogi

₹1000 करोड़ से उत्तर प्रदेश में बनेंगे 12 रेल उपरिगामी सेतु: गडकरी

Posted by - October 8, 2022 0
● उत्तर प्रदेश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने के लिए जारी प्रयासों के क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi Adityanath established the Kalash

गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ

Posted by - September 22, 2025 0
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) के पहले दिन (प्रतिपदा), सोमवार को शिवावतार गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में लोक कल्याण…