harish rawat

‘भारत को अमेरिका का गुलाम’ वाले CM के बयान पर हरीश रावत की चुटकी, बोले- धन्य है उनका इतिहास ज्ञान

761 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) के इतिहास और परिवार नियोजन के बयान पर जमकर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि सीएम का इतिहास में उनका ज्ञान धन्य है।

रामनगर में सीएम (CM Tirath Singh Rawat)  ने एक नहीं बल्कि दो और ऐसे बयान दिये हैं, जिससे वे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। वानिकी दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat)  ने परिवार नियोजन का मजाक उड़ाया। इसके साथ ही तीरथ सिंह रावत  (CM Tirath Singh Rawat) ने आगे बोलते हुए कहा कि हम 200 अमेरिका के गुलाम रहे। ऐसे में उनके दिये बयानों पर विपक्षी भी चटकारे लेने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे में हरदा ने सीएम के इस बयान पर एक वीडियो जारी किया है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम तीरथ (CM Tirath Singh Rawat)  के इस बयान पर चुटकी ली है। हरदा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड की है जिसमें वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह दिये बयानों पर बात करते नजर आ रहे हैं।

सीएम तीरथ के बयान पर हरदा का पलटवार

हरीश रावत ने लिखा है कि- हमारे राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी, धन्य हैं इतिहास का उनका ज्ञान। उन्होंने हमको 200 वर्ष अमेरिका का गुलाम बना दिया है, शायद उनके नजर में दोनों गोरे, चाहे वो अमेरिका में रह रहे हों या ब्रिटेन में रह रहे हों, एक समान हैं।

कितना अद्भुत है उनकी समझ उन्होंने कहा कि हमने आपदा में लोगों को इतना दे दिया और इतना बढ़िया चावल दिया जो उन्होंने कभी नहीं देखा, मगर जिसको 10 किलो दिया उसको 20 किलो वाले से जलन क्यों? और जिसको 100 किलो मिल गया क्योंकि उसके 20 परिवार के सदस्य थे उससे सबको जलन थी और उन्होंने कहा कि गलती हमारी नहीं है, तुमने केवल 2 बच्चे पैदा किये इसलिये आपदा में तुमको कम राशन मिला।  यदि 20 बच्चे होते तो आपको भी भरपूर राशन मिलता और उन्होंने यह भी कह दिया कि आपदा के राशन को लोगों ने अड़ोस-पड़ोस में बेचने का काम भी किया।

मुख्यमंत्री जी कहां से यह सब चीजें खोज करके ला रहे हैं? हमारा जो सेंस ऑफ ह्यूमर है, वो भी अब कुंद हो चला है, बस मुख्यमंत्री जी का बयान कहीं हो रहा हो तो उस पर हंसा ही जा सकता है, इसके अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने यूपी पुलिस का बढ़ाया वर्दी भत्ता, आहार को दिए इतने करोड़

Posted by - October 21, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर…
CM Dhami

उत्तराखण्ड को देश में शूटिंग हब के रूप में विकसित किया जायेगा: सीएम धामी

Posted by - October 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान…
CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…
AK Sharma

विकसित भारत के साथ ही विकसित उत्तर प्रदेश बनाने को योगी सरकार संकल्पित: एके शर्मा

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ ही उत्तर प्रदेश…