CM Bhajan lal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

202 0

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) को बम से उड़ाने की लगातार धमकी मिल रही हैं और गुरुवार को मिले ई मेल में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की हत्या करने की धमकी दी गई। राजस्थान खेल परिषद कार्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए ईमेल में लिखा है कि दुष्कर्म पीड़िता के मामले में कुछ नहीं किया गया।

भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) और खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन की हत्या कर शव के टुकड़े कर काले सूटकेस में पैक कर देगें।

खेल परिषद कार्यालय में एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल पिछले आठ दिनों से कई बार आ चुका है और गत आठ, 12, 13 एवं 14 मई को भी धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें बुधवार को एक दिन में दो बार धमकी भरा ईमेल मिला। उल्लेखनीय है कि एसएमएस स्टेडियम में 18 मई को आईपीएल टी-20 का क्रिकेट मैच होना है।

Related Post

CM Dhami

राखी, राहत और रिश्ता – आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

Posted by - August 8, 2025 0
धराली (उत्तरकाशी): उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे…
CM Nayab Singh Saini

देश को सर्व शिक्षा अभियान,ग्राम सडक़ जैसी योजनाएं देने वाले अटल की स्मृतियां अमिट: नायब सैनी

Posted by - December 25, 2024 0
गुरुग्राम। देश को सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाने वाले, टेक्नोलॉजी को आम आदमी की…