CM Nayab Singh

पानी विवाद पर बोले सैनी- घटिया राजनीति न करें पंजाब के नेता

199 0

पंचकूला: हरियाणा के अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर लगातार पंजाब से विवाद गहराता जा रहा है। यह मामला गत चार दिनों से तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने जहां आपात स्थिति भांपते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, वहीं इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) का बयान भी सामने आया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने पंजाब के नेताओं से आग्रह किया कि पंजाब सरकार और नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करें और उनके हित में काम करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता पानी के मामले पर घटिया राजनीति न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपना हक मांग रहे है और जितना पानी हरियाणा को पहले से मिलता रहा है, उतना ही मांगा जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि हरियाणा सिंचाई के लिए नहीं पीने के लिए पानी मांग रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है और गुरुओं को हम प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा बाहर का नहीं है, पंजाब से ही निकला है। पानी बर्बाद होकर पाकिस्तान चला जाएगा: मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी प्राकृतिक स्त्रोत है। यदि हरियाणा को पानी नहीं दिया गया तो भी यह पानी बर्बाद (वेस्ट) होकर पाकिस्तान चला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पाकिस्तान भारत के निर्दोष लोगों की जान ले रहा है, उसे पानी क्यों दिया जाए, उसे किसी कीमत पर पानी नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि यदि हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने से पंजाब को पीने के पानी की जरूरत पड़ेगी तो हरियाणा से जमीन का पानी भी ट्यूबवेल के जरिए निकालकर पंजाब को देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं की परंपरा को निभाये, न कि पानी पर राजनीति करें।

Related Post

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री साय के विजन से अमेरिकी राजदूत हुए परिचित

Posted by - January 5, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ आना मेरा सपना था, मैने छत्तीसगढ़ की प्रकृति और यहां के पर्यटन स्थलों, संस्कृति के विषय में बहुत…
CM Bhajanlal Sharma

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदाेलन करते करते खुद जेल चले गए केजरीवाल : भजनलाल शर्मा

Posted by - May 23, 2024 0
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा प्रत्याशी योगन्द्र चंदोलिया के समर्थन में गुरुवार को रोहिणी में किए गए…

कपिल सिब्बल ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर उठाए सवाल, CWC की बैठक बुलाने की मांग

Posted by - September 29, 2021 0
नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय…
Kedarnath Dham

सैन्य बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों और बर्फबारी के बीचबंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

Posted by - November 15, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड में शीतलहर तथा बर्फबारी के बीच हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं पर अवस्थित भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री…
Nikita Tomar murder case

निकिता तोमर हत्याकांड : तौसीफ और रेहान को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी

Posted by - March 26, 2021 0
फरीदाबाद। फरीदाबाद की फास्टट्रैक कोर्ट ने निकिता तोमर हत्याकांड (Nikita Tomar murder case) में शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया…