CM Dhami

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमला कायराना: मुख्यमंत्री

278 0

देहरादून: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल, सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं, इस आतंकी हमले की हर तरफ निंदा हो रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भी इस घटना को संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला बताया है।

पहलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग: जानकारी के मुताबिक, आज यानी 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बैसरन नामक घास के मैदान आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए। जबकि, 26 से ज्यादा पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है। जिसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस जगह पर पैदल या घोड़ों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर काफी नजदीक से गोलियां चलाईं। इस आतंकी हमले के बाद पूरे पहलगाम क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी गाड़ियों की कड़ी जांच की जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। पहलगाम आतंकी हमले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भी प्रतिक्रिया दी है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय एवं बर्बर कृत्य है। इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। आतंकवाद संस्कृति, शांति के साथ मानवता के मूल्यों पर हमला है। आतंकियों की जम्मू कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा।- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Related Post

देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ 17 अगस्त से पूरे सूबे में आंदोलन करेंगे पंडा पुरोहित समाज

Posted by - August 9, 2021 0
देवस्थानम बोर्ड को खत्म करने की मांग को लेकर चारधाम तीर्थपुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति ने 17 अगस्त के बाद पूरे…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम बोले-भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मज़बूत, जल्द आर्थिक ग्रोथ में आएगी तेजी

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट 2020 से पहले गुरुवार को अर्थशास्त्रियों,…
CM Nayab Saini

यमुना को साफ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी…, सीएम सैनी ने उपायुक्तों को दिए आदेश

Posted by - March 16, 2025 0
चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान यमुना में पलूशन का मुद्दा जोरशोर से उछला था। तब आम आदमी पार्टी (AAP)…
Gokulpuri

बिग ब्रेकिंग: गोकुलपुरी में लगी भीषड़ आग, कई झोंपड़ियां जलकर खाक

Posted by - March 12, 2022 0
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली (Northeast Delhi) के गोकुलपुरी (Gokulpuri) इलाके में शनिवार तड़के झोंपड़ियों में आग लगने से सात लोगों…