CM Bhajanlal Sharma

अमेरिका के उपराष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक

185 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जेडी वेंस की प्रस्तावित (21 से 24 अप्रेल) जयपुर यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों की बैठक ली।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal) ने निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति श्री वेंस की जयपुर यात्रा को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही, शहर में यातायात नियंत्रण को लेकर भी समुचित व्यवस्था रखी जाए।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति की जयपुर यात्रा से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया जाए।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जेडी वेंस की प्रस्तावित जयपुर यात्रा में उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती उषा वेंस, उनके बच्चे और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल होंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति का जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

Related Post

President honored Rajnandgaon with two National Water Awards

जल संरक्षण का राष्ट्रीय मॉडल बना राजनांदगांव: राष्ट्रपति ने दो राष्ट्रीय जल पुरस्कारों से किया सम्मानित

Posted by - November 18, 2025 0
राजनांदगांव। जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी में अपने नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए राजनांदगांव जिले ने मंगलवार को राष्ट्रीय पटल पर…
डा. दिनेश शर्मा 

आम जनमानस को कोरोना से बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता : डा. दिनेश शर्मा 

Posted by - April 2, 2020 0
लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपनी विधायक निधि से लखनऊ, आगरा…
DM Savin Bansal

डीएम की तैयारी एडवांस स्टेज परः सायरन के पश्चात अब आधुनिक रेपिड कम्यूनिकेशन सिस्टम जल्द

Posted by - June 14, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) द्वारा आपदा एवं आपातकाल स्थिति से जनमानस की सुरक्षा एवं अलर्ट करने के लिए…
CM Dhami

सीएम धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू साइन

Posted by - September 26, 2023 0
लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस…