CM Yogi celebrated Shri Ram Janmotsav

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

233 0

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को दोपहर में श्रीरामनवमी के महापर्व पर विधि विधान से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर प्रभु श्रीराम के भजनों से गुंजायमान रहा।

चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) मंदिर परिसर स्थित रामदरबार पहुंचे। यहां प्रतिष्ठित विग्रहों का पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद वह मंदिर परिसर के ओपन एयर थिएटर के मंच पहुंचे। यहां दोपहर के बारह बजते ही उन्होंने पालने में विराजमान प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप के विग्रह की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की।

प्रभु विग्रह को तिलक लगाने और माल्यार्पण करने के बाद आरती उतारी। पूजन का अनुष्ठान पूर्ण करने के साथ सीएम योगी (CM Yogi) ने बाल स्वरूप भगवान को पालने में झुलाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने भगवान श्रीराम से लोकमंगल की प्रार्थना की। रामोत्सव के कार्यक्रम में काशी से पधारे जगद्गुरु स्वामी संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा व अनेक भक्त उपस्थित रहे।

Related Post

UPIMLC

यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स की भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाएगी योगी सरकार

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स…
Vidyanjali Portal

विद्यांजलि पोर्टल से परिषदीय विद्यालय का हो रहा ‘कायाकल्प’

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अन्य शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। साथ ही परिषदीय…
cm yogi

पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Posted by - June 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ…

जीत के बाद हम बताएंगे गुंडई क्या होती है?- सपा नेता ने भाजपा को की खुलेआम दी धमकी

Posted by - July 17, 2021 0
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा है कि गुंडई क्या होती है? ये हम…
AK Sharma

विद्युत समाधान सप्ताह से उपभोक्ताओं को मिली काफी राहत: एके शर्मा

Posted by - September 21, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार की उपभोक्ता देवो भव की नीति के तहत ऊर्जा विभाग विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के…