Triveni Jal

महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन के बाद त्रिवेणी के पावन जल की देश के बाहर विदेशों से आई डिमांड

226 0

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh) में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी (Triveni) संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस त्रिवेणी के पावन जल की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी पवित्र जल पहुंचाया। अब इसी त्रिवेणी के जल की मांग विदेशों से भी आनी शुरू हो गई है। इसकी पहली खेप प्रयागराज से भेज भी दी गई है।

देश के बाहर बढ़ी त्रिवेणी (Triveni) के पावन जल की आपूर्ति की मांग, जर्मनी भेजा गया गंगा जल

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम (Triveni) के जल को महा प्रसाद रूप में पहुंचाने का निर्णय लिया था जो किसी कारण वश यहां महा कुम्भ में आने से वंचित रह गए। लेकिन अब देश के बाहर भी यही पवित्र गंगा जल भेजने की मांग आई है जिसकी पहली खेप भी प्रयागराज से भेज दी गई है। प्रयागराज के एन आर एल एम उपायुक्त राजीव कुमार सिंह बताते हैं कि जनपद की जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की तरफ से त्रिवेणी के गंगा जल की आपूर्ति की जा रही है। इसी क्रम में कांच की 1000 बोतल में त्रिवेणी (Triveni) का पवित्र गंगा जल यहां से जर्मनी भेजा गया है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के माध्यम से यह जल विदेश भेजा गया है। जर्मनी से जो श्रद्धालु किसी कारण वश महाकुम्भ नहीं पहुंच सके उनके लिए यह त्रिवेणी का जल भेजा गया है।

महाराष्ट्र से भी मिला 50 हजार बोतल गंगा जल भेजने का ऑर्डर

प्रदेश सरकार द्वारा महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन के समय ही जनपद में बड़े स्तर त्रिवेणी (Triveni) के गंगा जल की पैकेजिंग की शुरुआत महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से हो गई थी। जसरा की नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की प्रभारी नमिता सिंह बताती हैं कि महाकुम्भ के आयोजन के बाद अब तक 50 हजार से अधिक बोतल में पैक किया हुआ गंगा जल स्वयं सहायता समूह की उनकी महिलाओं द्वारा भेजा चुका है।

हाल ही में उन्होंने नागपुर के शिव शंभू ग्रुप सोसायटी को 50 हजार बोतल त्रिवेणी का जल भेजा है। 500 एम एल की बोतल में यह गंगा जल भेजा गया है। जबकि जर्मनी जो गंगा जल भेजा गया था वह 250 एम एल की बोतल में था।

यूपी के 75 जिलों असम से भी भेजा जा चुका है त्रिवेणी का पावन जल

यूपी के सभी 75 जिलों में अग्नि शमन विभाग की तरफ से त्रिवेणी का पावन जल पहले ही पहुंचाया जा चुका है। यह सिलसिला अभी संपन्न चल ही रहा था कि नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी (Triveni) संगम पहुंचे थे । सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया गया था ।

Related Post

CM Yogi

आज दुनियाभर के पर्यटकों को लुभा रहा यूपी : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने…
CHC

योगी सरकार ने प्रदेश के 122 सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड दिलाने को कसी कमर

Posted by - December 23, 2024 0
लखनऊ : योगी सरकार स्वास्थ्य इकाइयों में मरीजाें को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे में…
Laurent Tripone

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Posted by - May 12, 2024 0
गोरखपुर । फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने (Laurent Tripone) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में शिवावतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ…

नए अवतार में बसपा! त्रिशूल थामें खड़ी हुई मायावती, कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Posted by - September 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां हर वो तिकड़म अजमा रही हैं जिससे वह विधानसभा में मजबूती…