CM Bhajanlal Sharma

महायज्ञ व गोपूजन में मुख्यमंत्री भजनलाल आमंत्रित

241 0

जयपुर। समाज सुधारक एवं गोभक्त महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज की 200वीं जयंती पर्व की सम्पन्नता व उनके द्वारा स्थापित आर्यसमाज की स्थापना के उपलक्ष्य में नौ मार्च को दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले 150 कुंडीय महायज्ञ के लिए समाजसेवी रवि नैय्यर ने शिष्टमंडल के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) को उनके आवास पर पहुंच निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर रवि नैय्यर, आदिवासी क्षेत्र बांसवाड़ा स्थित दयानंद सेवाश्रम के अध्यक्ष जीववर्धन शास्त्री, अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सांस्कृतिक राजनयिक एवं भारतीय संस्कृति शिक्षक रहे डॉ. मोक्षराज, सर्वमंगल सेवा समिति के महासचिव संजीव नारंग एवं आर्यसमाज आदर्शनगर के पुरोहित जानकीप्रसाद शर्मा ने मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) को आदिवासियों की परम्परागत पोशाक पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित गोकरुणानिधि पुस्तक भी भेंट की।

महायज्ञ एवं होली के रंग गौमाता के संग समारोह का निमंत्रण देते हुए रवि नैय्यर ने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया कि वे प्रदेश के लोगों की ख़ुशहाली, गौभक्तों के उत्साहवर्धन एवं यज्ञ के श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) को कुशलगढ़ बांसवाड़ा के विशाल आयोजन में 29-30 दिसम्बर 2024 को शामिल होना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण शोक होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया था। ऐसे में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को वही आदिवासी सम्मान पोशाक प्रदान की गई।

Related Post

CM Dhami

युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का जन्मदिन सोमवार को युवा संकल्प दिवस के रूप में पूरे उत्साह और…
CM Yogi

सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा

Posted by - July 20, 2025 0
गाजियाबाद/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार की सुबह गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर पहुंचे। मंदिर…
गुंजन सक्सेना

कारगिल युद्ध में शौर्यचक्र विजेता ‘गुंजन सक्सेना’ ने दुश्मनों को चटाई थी धूल, अब Netflix पर देखें फिल्म

Posted by - June 9, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म गुंजन सक्सेना (gunjan saxena)  को सिनेमाघरों की जगह अब जल्द…
CM Yogi addressed a public meeting in Sasaram assembly constituency.

‘पांच पांडवों’ ने लिया है संकल्प, बिहार में फिर जंगलराज नहीं आने देना हैः योगी

Posted by - November 5, 2025 0
सासाराम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को…
विधायक अदिति सिंह

विधायक अदिति सिंह और अंगद की दोबारा हुई शादी, खास अंदाज में किया गृह प्रवेश

Posted by - November 23, 2019 0
नवांशहर। नवांशहर खास बहू उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह विशेष अंदाज में शनिवार को गृह…