VIRENDRA TIWARI

मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने अखिलेश यादव पर की अभद्र टिप्पणी, बताया मानसिक विक्षिप्त

1469 0
गोंडा। यूपी के गोंडा में राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी  (Virendra Tiwari) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं, वह बौखलाए हुए हैं, अनर्गल बयान दे रहे हैं।

यूपी में बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गोंडा के जिला पंचायत सभागार परिसर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया है।

इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री वीरेंद्र तिवारी (Virendra Tiwari) मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। यहां प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव को उन्होंने मानसिक रूप से विक्षिप्त करार दिया। इस दौरान कार्यक्रम के पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया गया।

अखिलेश यादव पर की अभद्र टिप्पणी

इस दौरान मंत्री वीरेंद्र तिवारी (Virendra Tiwari) ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मानसिक विक्षिप्त हो गए हैं। तनावग्रस्त होने के चलते वह ऐसे बयान दे रहे हैं। उनको खुद अपने समय का ध्यान नहीं रहता।

वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि पिता की बदौलत एक बार उनको जनता ने मुख्यमंत्री बना दिया था। अब उनकी जमीन खिसक रही है। वीरेंद्र तिवारी (Virendra Tiwari) ने कहा कि मीडिया में भी उनको आखिरी पन्ने पर जगह मिल रही है। सरकार लगातार अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है, इन सब बातों से वह बौखलाए हुए हैं, अनर्गल बयान दे रहे हैं।

Related Post

AK Sharma

कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए तो उसे तत्काल रैन बसेरे में शिफ्ट कराया जाए: एके शर्मा

Posted by - December 27, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ: प्रदेश में लगातार पड़ रही ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK…
AK Sharma

डॉo भीमराव आंबेडकर ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें देश दुनिया के हर वर्ग, समुदाय के लोग अपना आदर्श मानते: एके शर्मा

Posted by - April 13, 2025 0
लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) रविवार को जनपद मऊ की नगर पंचायत…
Ashutosh Tandon

जल भराव की समस्या से निपटने के लिए आशुतोष टंडन ने नगर आयुक्तों को दिए सख्त निर्देश

Posted by - September 16, 2021 0
आशुतोष टंडन (Ashutosh Tandon)  नगर विकास मंत्री ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दृष्टिगत अतिवृष्टि से निपटने एवं नगरीय क्षेत्रों…
Neha Sharma

प्लास्टिक प्रयोग के रोक हेतु 25 अगस्त से वृहद स्तर पर चलाया जा रहा ’ARAMBH’ अभियान

Posted by - August 30, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक (100 माइक्रॉन से कम ) पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रदेश के सभी…
CM Yogi

टेक्नोलॉजी से जुड़कर और सुदृढ़ हो रहा यूपी का स्वास्थ्य क्षेत्र: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - December 31, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं।…