CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने नेशनल गेम्स में जीता कांस्य पदक, CM साय ने दी बधाई

249 0

रायपुर। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने कास्य पदक जीता। मेडल जीतने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने बेटियों को बधाई दी।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai ) कहा एक्स पर कहा, शाबास बेटियों। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे छत्तीसगढ़ की बालिकाओं की टीम ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स के रोप एवं पोल मलखंभ इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। 6 सदस्यीय इस टीम की 5 बालिकाएं नारायणपुर और एक बालिका जांजगीर-चाम्पा जिले की है, जिनकी उपलब्धि से समूचा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बस्तर संभाग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों की प्रतिभा के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। बेटियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Post

योगी सरकार को नोटिस

HC ने यूपी पुलिस की बर्बरता पर योगी सरकार को नोटिस जारी, सुनवाई 16 जनवरी को

Posted by - January 7, 2020 0
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CAA का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस की बर्बरता और लाठीचार्ज के आरोपो पर योगी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी से किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने की भेंट

Posted by - October 10, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की।…
CM Dhami

पुरानी दरों पर ही होगी वाहनों में फिटनेस, सीएम धामी ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

Posted by - February 22, 2024 0
देहरादून: सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के द्वारा परिवहन विभाग…