CM Bhajanlal Sharma

भाजपा के कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

164 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से काम करता है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की परंपरा सदैव कायम रही है और इसी दिशा में संगठन के चुनाव संपादित किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) बुधवार को जयपुर देहात दक्षिण के बगरू स्थित नरसिंहपुरा में आयोजित ‘संगठन महापर्व 2024’ में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और डॉ. भीमराव अंबेडकर के ‘समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

किसानों को गेहूं की एमएसपी पर 125 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।किसान सम्मान निधि की अतिरिक्त किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए ईआरसीपी (राम जलसेतु लिंक परियोजना) और शेखावटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौते को लागू किया गया है।

अब तक लगभग 60 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। प्रदेश में 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।ऊर्जा क्षेत्र में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ 2.24 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं।

प्रदेश में पहली बार 99% बजट घोषणाओं में जमीन आवंटन एवं 90% घोषणाओं की वित्तीय स्वीकृतियां छह महीने के भीतर पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश और प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। भाजपा की विशेषता यही है कि हर कार्यकर्ता एक संकल्प के साथ काम करता है और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, पूर्व विधायक मानसिंह, चुनाव अधिकारी जगवीर छाबा, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीना और एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग सहित भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना

10 जनवरी से टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना, CAA वापसी तक रहेगा जारी

Posted by - January 9, 2020 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार नागरिकता संशोधन एक्ट CAA-NRC के खिलाफ हमलावर हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता…
CM Bhajan Lal

हर सेक्टर में निवेश अनुकूल माहौल बनाने के लिए सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राजस्थान में उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार…
CM Vishnu Dev Sai

‘वंदे मातरम्’ ने स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा दी: मुख्यमंत्री

Posted by - November 7, 2025 0
रायपुर। ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस…
Abha ID

डिजिटल हो रहा उत्तराखंड, 30 लाख से अधिक बन चुकी हैं हेल्थ आईडी

Posted by - March 26, 2023 0
देहारादून।  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। सूचना क्रांति के दौर में उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी तेजी से डिजिटल होता…