Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए की गई विशेष व्यवस्था

170 0

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने ऑनलाइन इंतजाम भी किया है। महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने पाए इसके लिए उत्तर प्रदेश वन निगम ने अलाव की लकड़ी की व्यवस्था को भी ऑनलाइन कर दिया है। अब सभी लकड़ी डिपो को गूगल लोकेशन के जरिए आसानी से ढूंढा जा सकता है। फायरवुड डिपो प्रयागराज टाइप करके इन डिपो का स्थान सर्च किया जा सकता है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

डीएसएम प्रयागराज आरके चांदना ने बताया कि इसके लिए 16 डिपो स्थापित किए गए हैं। लकड़ी की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी। महाकुम्भ के दौरान बढ़ती हुई भीड़ और लकड़ी की आपूर्ति की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

मोबाइल की नेविगेशन से भी निकटतम डिपो तक आसानी से पहुंच सकेंगे

महाकुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अलाव की लकड़ी के लिए कुल 16 डिपो बनाए गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख डिपो सेक्टर 16 में स्थित हैं। यहां पर उत्तर प्रदेश वन निगम उचित मूल्य पर लकड़ी उपलब्ध करा रहा है। इन डिपो का स्थान इंटरनेट पर फायरवुड डिपो कीवर्ड के माध्यम से खोजा जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल फोन की नेविगेशन सुविधा का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति निकटतम डिपो तक आसानी से पहुंच सकता है।

27,000 क्विंटल लकड़ी आपूर्ति का इंतजाम

उत्तर प्रदेश वन निगम के अनुसार, महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान लगभग 27,000 क्विंटल लकड़ी की आपूर्ति की तैयारी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न डिपो से लकड़ी भेजी जाएगी। तीर्थयात्रियों को यह लकड़ी निर्धारित दर पर उपलब्ध होगी।

समाज में एकता व समरसता का प्रतीक है महाकुंभ: मनोहर लाल

महाकुम्भ के दौरान सभी डिपो पर लकड़ी की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल होगी। सरकार की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं को सहूलियत देगी, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसे और भी आसान और सुगम बनाएगी।

Related Post

Water Chestnut

काशी के तालाबों से निकला सिंघाड़ा अब खाड़ी देशों के शेख भी चखेंगे

Posted by - November 21, 2023 0
वाराणसी। काशी से पहली बार किसानों के उत्पाद को, किसानों के समूह वाली फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (एफपीओ) ने वाराणसी से…
AYUSH University

गोरखपुर में बन रहा है प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय

Posted by - September 8, 2022 0
गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों के साथ बैठक में कानून व्यवस्था एवं विकास…
1.03 crore people took a holy dip on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा आस्था का महासागर, 1.03 करोड़ ने लगाई डुबकी

Posted by - January 15, 2026 0
प्रयागराज : प्रयागराज में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी तट पर आयोजित माघ मेले के…
AK Sharma

Ghazipur Accident: मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। गाजीपुर (Ghazipur Accident) जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद…