CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

243 0

महाकुम्भनगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रविवार सुबह महाकुम्भ (Maha Kumbh) में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार देर रात महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित राजस्थान पवेलियन पहुंचे। सुबह बोट से त्रिवेणी संगम का अवलोकन किया। उन्होंने त्रिवेणी संगम घाट पर पावन डुबकी लगाने के बाद मां गंगे की पूजा अर्चना, भगवान महादेव का दूध एवं गंगा जल से अभिषेक भी किया।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने मां गंगे की आरती की और बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए। उन्होंने महाकुम्भ के महाआयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उन्हें इस आयोजन के कुशल संचालन के लिए बधाई दी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) का शनिवार देर रात प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ में बने राजस्थान मंडप का अवलोकन किया।

देश और समाज के उत्थान में हर व्यक्ति की भूमिका अहम: सीएम भजनलाल

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने राजस्थान के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की।

Related Post

buse fire

झारखंड विधानसभा चुनाव : नक्‍सलियों बस फूंकी और वोटरों को बनाया बंधक

Posted by - December 7, 2019 0
चाईबासा। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच नक्‍सलियों का उत्‍पात शनिवार को जारी रहा। चाईबासा में…
Belgian ambassador met CM Yogi

बेल्जियम के राजदूत ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में हुए विकास कार्यों की तारीफ की

Posted by - November 23, 2023 0
लखनऊ। यूरोपीय देश बेल्जियम ने उत्तर प्रदेश के साथ कचरा प्रबंधन, सौर परियोजना और रक्षा क्षेत्र में साझीदारी करने की…

सीएम योगी ने लखनऊ में सात मंजिला विशिष्ट अतिथि गृह का किया लोकार्पण

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में अति विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए अति…
Maha Kumbh changed the life of sailor Pintu Mahara's family

प्रयागराज महाकुम्भ ने बदल दी नाविक पिंटू महरा के परिवार की जिंदगी, 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़

Posted by - March 5, 2025 0
प्रयागराज । प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) धार्मिक आस्था और अध्यात्म के साथ साथ लाखों लोगों की जीविका और कारोबार का…