CM Dhami

कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को लेकर कभी नहीं दिखाई गंभीरता: धामी

213 0

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में जनसभा कर जनता से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कांग्रेस ने कभी भी अल्मोड़ा के विकास पर गंभीरता नहीं दिखाई जबकि हमारी सरकार सदैव अल्मोड़ा के विकास को प्रतिबद्ध रही।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अल्मोड़ा को नगर निगम बनाया गया है। नगर निगम अल्मोड़ा में भाजपा का बोर्ड बनने पर इस क्षेत्र में नवाचार होंगे के साथ ही इस सांस्कृतिक शहर का विकास होगा। यहां पर पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा के मेयर उम्मीदवार लंबे समय से जनसेवा को समर्पित रहे हैं जबकि, अन्य पार्टी के उम्मीदवारों के लिए अल्मोड़ा का चुनाव महज एक व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचार की सोच रखने वाली कांग्रेस को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की सोच हमेशा राष्ट्र विरोधी रही है। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर सेना के शौर्य का अपमान करने वाली पार्टी है। कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए अल्मोड़ा की जनता इस बार नगर निगम में भाजपा को प्रचंड मतों से जीताने जा रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अल्मोड़ा शहर के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा के लिए पिथौरागढ़ और पंतनगर से सीधे हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदीप,रविंद्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Susheela Chanu

सुशीला चानू का बड़ा दावा, टोक्यो ओलंपिक में मेरी टीम जीतेगी पदक

Posted by - November 19, 2020 0
बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सुशीला चानू पुखरंबम (Susheela Chanu)  ने गुरुवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने…

पीएम के साथ होने वाली सर्वदलीय बैठक में नहीं शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती -जम्मू कश्मीर

Posted by - June 20, 2021 0
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई जिसमें सभी दलों के शामिल होने…

अक्टूबर में चरम पर होगी तीसरी लहर, रोज मिले सकते हैं डेढ़ लाख मरीज- वैज्ञानिकों का अनुमान

Posted by - August 12, 2021 0
देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि महामारी की तीसरी लहर अगस्त…