CM Yogi

संगम स्नान कराने प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी बसें: मुख्यमंत्री

269 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को संगम स्नान के लिए प्रदेश के सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि पूरे महाकुंभ अवधि हेतु सभी जनपदों से प्रयागराज हेतु बसों का संचालन किया जाए, साथ ही बसों के संचालन से संबंधित समय सारणी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त भी पूरी महाकुंभ अवधि में सभी जनपदों से बसों का संचालन प्रयागराज के लिये होना चाहिए। श्रद्वालुओं को यात्रा में कोई समस्या ना हो, इसे सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि मादक पदार्थों का सेवन किसी भी बस चालक/परिचालक द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, प्राइवेट बसों के लिए यह सुनिश्चित किया जाये कि ना तो निश्चित किराया से ज़्यादा किराया लिया जाये ना ही निश्चित क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग हो।

बता दें कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) में सभी श्रद्धालुओं के सुगम-सनज संगम स्नान के लिए यूपी रोडवेज द्वारा 7000 बसें चलाई जाने की तैयारी है, वहीं मेला क्षेत्र के लिए 550 शटल बसें भी चलाई जा रही हैं।

बैठक में परिवहन मंत्री, प्रमुख सचिव परिवहन, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं एमडी परिवहन की उपस्थिति रही।

Related Post

AK Sharma

प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को वैश्विक मानक के अनुरूप बनाए जा रहे स्मार्ट: एके शर्मा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शहरी विकास को लेकर मंत्रियों को…
Nitin Gadkari

अच्छी सड़कों के निर्माण के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं: नितिन गडकरी

Posted by - October 8, 2022 0
लखनऊ। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश को 8 हजार करोड़ रुपये की…

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय- विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़े शब्दों में संदेश दिया है।…