CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं

166 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में तरक्की के नये अवसर लेकर लाये और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था और प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने में हमें सफलता मिली। नए वर्ष में भी हम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि हम इस साल हम सभी छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, साथ ही इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। आप सभी की भागीदारी से हमें छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि नव वर्ष में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और अधिक संकल्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने हम सभी के शुभसंकल्प और मनोरथ नव वर्ष में पूरे हों, यह आशा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Post

CM Bhajan Lal

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर ‘राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी’ का आयोजन

Posted by - December 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने रविवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जवाहर कला…

किसान का कलेक्टर को खत, लिखा- गांजा उगाने की परमिशन दें, फसलों से नहीं चल रहा घर

Posted by - August 27, 2021 0
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है जहां एक किसान ने सोलापुर कलेक्टर से गांजा…
CM Dhami

सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

Posted by - April 6, 2023 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने 43 वें स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) को राज्य भर में मना रही है।…