Harish Rawat

मुख्यमंत्री जी महिलाओं की फटी जींस पर नहीं उत्तराखंड पर ध्यान दीजिए : हरीश रावत

1074 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने सीएम तीरथ सिंह (CM Teerath Singh Rawat) रावत पर निशाना साधा है। हरीश रावत (Harish Rawat) ने सीएम तीरथ (CM Teerath Singh Rawat)  के महिलाओं द्वारा कटी और फटी जींस पहनने पर तंज सकते हुए उन्हें उत्तराखंड की तरफ ध्यान देने की नसीहत दी है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Teerath Singh Rawat) द्वारा एक कार्यक्रम में महिलाओं की फटी जींस पर दिए गए बयान को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  (Harish Rawat) और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम तीरथ को नसीहत दी है।

हरीश रावत (Harish Rawat) की सीएम तीरथ सिंह रावत को सलाह

उन्होंने कहा कि ‘हमारे नए मुख्यमंत्री जी महिलाओं की फटी और कटी हुई जींस पहनने से बहुत खफा हैं। मुख्यमंत्री जी ये नया जमाना है। आपको तो मोदी जी में राम और कृष्ण नजर आते हैं। अब आप हमारी बेटियों की जींस पहनने पर भी कमेंट करने लग गए हैं।’

देहरादून: ‘फटी जींस’ पर CM तीरथ की नव्या ने की जमकर आलोचना

हरीश रावत (Harish Rawat) ने सीएम तीरथ (CM Teerath Singh Rawat) पर तंज कसते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है मुंह पका बीमारी तो आप तक नहीं पहुंच गई। मुख्यमंत्री जी आप इस तरह की बातें ना करें, बल्कि उत्तराखंड की तरफ ध्यान दीजिए। अभी तो आप पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के फैसले को पलटने की वाहवाही लूटने के लिए खुद और भाजपाइयों को लगाए हुए हैं। आप कुछ इस तरह का काम कीजिए जिससे उत्तराखंड में नया परिवर्तन और विकास की झलक दिखाई दे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Teerath Singh Rawat) ने बुधवार को देहरादून के एक नशा मुक्ति कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा फटी और कटी जींस पहनने पर विवादित बयान दिया था। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Teerath Singh Rawat) ने कटी और फटी जींस को पश्चिमी संस्कृति बताते हुए सभ्यता के खिलाफ बताया जिसके बाद कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अब नए मुख्यमंत्री को घेरने में लगी हुई है।

Related Post

CM Dhami

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

Posted by - March 31, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गोरलचौड़ सभागार, चम्पावत में आयोजित SHE for STEM कार्यक्रम में मुख्य…

Unnao Case: ऐक्शन में योगी, बच्ची के इलाज को KGMU से भेजी डॉक्टरों की स्पेशल टीम

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। बुधवार देर रात उन्नाव जिले से सामने आई घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) लगातार…
CM Yogi

बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए फरवरी में चलेगा विशेष अभियान : सीएम योगी

Posted by - January 19, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को टीम-9 की बैठक में कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग…
Viksit UP

विकसित यूपी @2047: आमजन की आवाज से बन रहा विकास का रोडमैप

Posted by - September 19, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार द्वारा संचालित ‘समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान (Samarth UP-Viksit UP) निरंतर जनभागीदारी और सुझावों के…

योगी ने मुलायम को कहा अब्बाजान, अखिलेश बोले- भाषा सही रखे वरना हमें भी जवाब देना आता है

Posted by - August 8, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है, एक इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को…