CM Yogi

वर्ष भर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी वर्षः मुख्यमंत्री

309 0

लखनऊ। सिख धर्म के नवम् गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का 350वां वर्ष पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। एक वर्ष तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के विशेष अवसर पर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से होगा, जिसका प्रदेश के सभी गुरुद्वारों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसका समापन अवसर पर अगले वर्ष भव्य समारोह के साथ होगा।

शनिवार को एक विशेष बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश व धर्म की स्थापना के लिए सिख गुरुओं का बलिदान अनुकरणीय है, इसलिए सिख गुरुओं के त्योहारों को पूरे प्रदेश में परंपरागत तौर पर उल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी सत्र से सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान की अमर गाथा को स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाया जाएगा।

यही नहीं, मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर गुरु तेग बहादुर के जीवनवृत्त पर आधारित पुस्तक भी तैयार की जाएगी। इस विशेष अवसर पर 11000 सहज पाठ का महायज्ञ भी किया जाएगा।

वीर बाल दिवस पर प्रमुख ग्रंथियों को करें आमंत्रित

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में वीर बाल दिवस का विशेष समारोह मनाया जाएगा। गुरु ग्रंथ साहब का पाठ हो, इस कार्यक्रम में सभी ग्रंथियों को भी आमंत्रित किया जाए। सभी जनपदों के सभी गुरुद्वारों में होने वाले इस आयोजन में माननीय सांसद, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य समेत जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाए।

कविता, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी हों आयोजित

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सभी सिख गुरु यह हमारे प्रेरणास्रोत हैं। इनकी जीवनी व बलिदान को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएं। इनसे जुड़े विषयों पर कविता, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाए।

Related Post

CM Yogi

15 मार्च तक पूरी कर ली जाएं लंबित भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण संबंधी कार्रवाईः मुख्यमंत्री

Posted by - March 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को केंद्र व राज्य सरकार से संबंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।…
PM Modi meets women from self-help groups

डर नहीं, अब योगी के राज में उड़ान भर रही हैं यूपी की ‘दीदियां’

Posted by - September 25, 2025 0
ग्रेटर नोएडा। कभी लचर कानून-व्यवस्था के कारण महिलाओं के लिए असुरक्षित माने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज महिला सशक्तिकरण की…
CM Yogi

संत समाज से है महाकुम्भ की भव्यता-दिव्यता, सरकार और प्रशासन आयोजन के सहयोगी: मुख्यमंत्री

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) की दिव्यता और भव्यता पूज्य संतों से…
PM Modi

सदियों के घाव भर रहे, वेदना विराम पा रही और संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहाः पीएम मोदी

Posted by - November 25, 2025 0
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज के आरोहण…