PM Modi

पीएम ने 8 अफसरों से समझी स्वच्छ, डिजिटल, स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ की बारीकियां

231 0

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य और अविस्मरणीय बनाने के लिए योगी सरकार युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी है, जिसका शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अवलोकन किया। महाकुम्भ प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री को योगी सरकार के 8 अफसरों ने महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजाम, स्वच्छता और डिजिटल महाकुम्भ (Digital Maha Kumbh) के विषय में विस्तार से बताया।

मुख्य सचिव ने दी 45 दिन तक चलने वाले आयोजन की पूरी जानकारी

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री (PM Modi) को 45 दिन तक चलने वाले महाकुम्भ के विषय में पूरी जानकारी दी। उन्होंने महाकुम्भ के प्रमुख स्नान पर्व के साथ अन्य तैयारियों के संबंध में ब्रीफ किया। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने पर्यटन से संबंधित विकास परियोजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने तेजी से हो रहे विकास कार्यों के विषय में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने पीएम को पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्ण की गई परियोजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पीएम मोदी को विकास कार्यों की जानकारी दी और नवीन योजनाओं के विषय में बताया।

स्वच्छता और सहूलियत के विषय में भी कराया गया अवगत

महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना ने स्वच्छ महाकुम्भ को लेकर मेला प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने पीएम को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपाय और आपात स्थितियों में पुलिस की तैयारियों से अवगत कराया।

अंत में, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने महाकुम्भ के मद्देनजर रेल मंत्रालय की ओर से श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में विस्तार से बताया।

Related Post

JP Nadda

बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण…
CM Yogi

भारत की प्रगति कांग्रेस को फूटी आंख नहीं सुहा रही, हार का ठीकरा ईवीएम फोड़ते हैं : योगी

Posted by - March 24, 2023 0
वाराणसी/लखनऊ। गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ा वर्ग का कोई बेटा अगर देश के सर्वोच्च पद पर जाता है तो कांग्रेस (Congress)…
Swami

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन 108 घंटे बाद हुआ खत्म

Posted by - June 8, 2022 0
वाराणसी: ज्ञानवापी (Gyanvapi) परियासर में कथित शिवलिंग (Shivling) की पूजा की मांग को लेकर अन्‍न-जल त्‍याग कर बैठे स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद…
CM Yogi

अद्भुत संयोग : 5 जून को स्वर्णिम अक्षरों में होगा दर्ज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम

Posted by - June 4, 2025 0
अयोध्या । 5 जून 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का नाम अयोध्या (Ayodhya) के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों…