CM Dhami

धामी बोले- महाराष्ट्र में बदलाव की लहर, फडणवीस और शिंदे के नेतृत्व में विकास के नए आयाम

290 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व महाराष्ट्र विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करेगी। निश्चित ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। इससे पहले वो साल 2014 में और उसके बाद साल 2019 में कुछ दिनों के लिए सीएम बने थे। जिसके बाद महायुति गठबंधन के चलते एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया गया। वहीं फडणवीस डिप्टी सीएम के पद पर थे।

शिंदे ने भी डिप्टी सीएम के लिए शपथ ली। बता दें कि शिंदे लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वो कोपरी पचपखड़ी से विधायक हैं। उनके साथ एनसीपी नेता अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बता दें कि वो छठी बार इस पद को संभाल रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

जब नीयत अच्छी होती तो परिणाम भी अच्छे आते: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 22, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार का…
AK Sharma

बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए मुनादी कराई जाए, रात में भी फोन किए जाएं: एके शर्मा

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि सभी विद्युत कार्मिक अपनी कार्य संस्कृति…
Yogi government gives big relief to consumers with low load

योगी सरकार की बिजली बिल राहत योजना से मिलेगी उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत

Posted by - November 30, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक दिसंबर से प्रारंभ हो रही बिजली बिल राहत योजना (Electricity Bill Relief Scheme) मुख्यमंत्री योगी…