CM Yogi

सीएम योगी ने किए बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

198 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सोमवार को झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित किया। उनकी आखिरी रैली देवघर में भाजपा प्रत्याशी व विधायक नारायण दास के लिए हुई। रैली के उपरांत मुख्यमंत्री द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा वैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किए। सीएम ने यहां जलाभिषेक किया, फिर आरती कर बाबा से सुखद व समृद्ध भारत की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के वैद्यनाथ धाम पहुंचने पर पंडा समाज ने जोरदार स्वागत किया। समाज के लोगों ने सीएम को माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां लोगों से परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम जाना।

यहां मौजूद लोगों ने सीएम (CM Yogi) को विश्वास दिलाया कि देवघर के साथ ही झारखंड में बाबा के भक्त ही जीतेंगे और यहां भाजपा सरकार बनाएगी। यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिनन्दन किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद व झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

नगरीय निकायों में विकास परियोजनाओं को नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जिस प्रकार से नगरीय…

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, तो ये महिला भी नहीं रही पीछे

Posted by - May 11, 2019 0
डेस्क। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जहां पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, तो महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन महिलाओं…
Mango

आम के उत्पादन में ही नहीं निर्यात में भी नंबर वन बनेगा यूपी

Posted by - September 26, 2024 0
लखनऊ। आम (Mango) की रंगीन प्रजातियों की यूएस और यूरोपियन देशों में अच्छी मांग है। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच)…

पीएम मोदी ने किया स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 का शुभारंभ, कहा- ये योजना बापू की सोच से प्रेरित

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्‍वच्‍छ भारत मिशन के दूसरे…