पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

अयोध्या विवाद पर सीएम योगी ने बोली ये बात

1572 0

लखनऊ। उत्तर पदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे के भीतर अयोध्या विवाद का निपटारा करने का दावा किया है।सीएम योगी ने यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान दिया है।उन्होंने कहा कि राम मंदिर मसले पर लोगों का धैर्य समाप्त हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट इस विवाद पर जल्द आदेश देने में असमर्थ है।

ये भी पढ़े :-परिवारों को टूटने से बचा सकता हैं हिंदू संस्कार – मोहन भागवत 

आपको बता दें मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले आगामी आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर पर जनता के सब्र का बांध कभी भी टूट सकता है। वे बोले जनता का राम मंदिर पर धैर्य तेजी से खत्म हो रहा है। अगर सुप्रीम कोर्ट इस विवाद पर जल्द फैसला सुनाने में असमर्थ है तो कोर्ट यह मामला हमें सौंप दे, हम इस मामले को 24 घंटे में सुलझा लेगें।

ये भी पढ़ें :-शिवपाल यहां से लड़ेंगे चुनाव, किया बड़ा ऐलान 

जानकारी के मुताबिक आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं अब भी अदालत से विवाद का निपटारा जल्द करने की अपील करूंगा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 30 सितंबर 2010 को भूमि बंटवारे के मसले पर आदेश नहीं दिया, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि बाबरी ढांचा हिंदू मंदिर या स्मारक को नष्ट करके खड़ा किया गया था।

 

Related Post

ब्‍लड ग्रुप के अनुसार लें डाइट

फिट रहना है तो ब्‍लड ग्रुप के अनुसार लें डाइट, जानें कैसा होगा आपका डाइट प्‍लान?

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। सुंदर दिखने के लिए जिस तरह आप अपनी-अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार आउटफिट का चुनाव करती हैं। तो ठीक…
AK Sharma

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कराए जाए कार्य: एके शर्मा

Posted by - July 6, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में निवेश राष्ट्रहित में किया गया निवेश है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश केवल एक राज्य में…
AK Sharma

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण और…