CM Nayab Singh

पिहोवा-यमुनानगर सड़क को चार लेन का बनाया जाएगा: नायब सिंह सैनी

249 0

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा है कि पिहोवा से यमुनानगर तक की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा, ताकि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा के साथ-साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग पूरी हो सके। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में बाईपास का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का हाथ जोड़कर शीश झुकाया और भाजपा को दोबारा जिताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा जयंती की बधाई भी दी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि भाजपा ने तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर लाडवा को और अधिक विकसित बनाना है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि प्रदेश में मेट्रो व लोकल ट्रेन नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। जल्द ही प्रदेश में कई सड़क परियोजनाओं को गति देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नागरिकों की जो भी समस्याएं व कार्य हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जहां भी सड़कों से संबंधित पैचवर्क या सड़कों की मरम्मत का काम होना है, उसे जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि जैसे ही उन्हें समय मिलेगा, वे लाडवा के प्रत्येक वार्ड, गांव व मोहल्ले में जाएंगे और भाजपा को जिताने के लिए लोगों का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व मंडल प्रमुखों से कहा कि भाजपा ने पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए हर बूथ पर कम से कम 300 लोगों को इस अभियान से जोड़ना है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त राजेश जोगपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami expressed gratitude to PM Modi

PM ने उत्तराखंड को दिया ₹1200 करोड़ का राहत पैकेज, CM ने जताया आभार

Posted by - September 11, 2025 0
देहारादून। देवभूमि उत्तराखंड हाल के वर्षों में कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर चुका है। बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने…

Unnao Case: ऐक्शन में योगी, बच्ची के इलाज को KGMU से भेजी डॉक्टरों की स्पेशल टीम

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। बुधवार देर रात उन्नाव जिले से सामने आई घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) लगातार…
पीएम मोदी

हम देश को वादों के बजाए कामकाज की राजनीति की तरफ ले जा रहे हैं : पीएम मोदी

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक मीडिया संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…