Dev Deepawali

देव दीपावली शिव भजन पर ग्रीन क्रैकर शो व लेजर शो का दिखेगा अलौकिक संगम

325 0

वाराणसी: काशी की उत्तरवाहिनी जाह्नवी के दोनों तट देव दीपावली (Dev Deepawali) पर अद्भुत रोशनी से जगमग होंगे। अर्धचन्द्राकार घाट दीपों की माला पहने दिखेगी तो वही गंगा पार रेत पर आकाश को जीवंत रंगों और पैटर्न से रोशन करने वाले क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत के संगम का पर्यटक एक साथ आनंद ले सकेंगे। रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। विश्व प्रसिद्ध काशी की देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। योगी सरकार देव दीपावली (Dev Deepawali) को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करने के साथ, लेजर शो, क्रैकर्स शो भी कराएगी।

पारंपरिक कलात्मकता के साथ अत्याधुनिक तकनीक का भी होगा समागम

पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि गंगा पार रेत पर पारंपरिक कलात्मकता को अत्याधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती हुई यह देव दीपावली (Dev Deepawali) खास होगी। अमेरिका में विकसित अत्याधुनिक तकनीक के “फायर वन फायरिंग” सिस्टम से लगभग 10 मिनट तक शिव भजन व संगीत पर काशी में पहली बार ग्रीन क्रैकर शो और लेज़र शो का अलौकिक दृश्य दिखाई देगा। काशी में आने वाले पर्यटक घाटों पर गंगा आरती के साथ ही गंगा पार रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का आनंद ले सकेंगे।

पर्यावरण के अनुकूल होगी ग्रीन आतिशबाजी

ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो करने वाली कंपनी एक्सिस कम्युनिकेशन के सीईओ मनोज गौतम ने बताया कि रेत पर लगभग 1.5 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। भगवान शिव की महिमा पर आधारित “हर-हर शम्भू”,”शिव तांडव”आदि भजनों के 9 से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी शो होगा। आतिशबाजी के दौरान आसमान में सतरंगी छटा बिखेरी जाएगी। आकाश में कई तरह के आकर्षक चित्र भी दिखाई देंगे।

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं को होंगे भारत की पुरातन संस्कृति और वैभव के दर्शन

कंपनी के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि क्रेकर शो में पटाखे लगभग 60 से 70 मीटर ऊंचाई तक जाते हैं ,जो काफी दूर से दिखाई देते है। क्रैकर शो,लेज़र शो के प्रदर्शन में उपयोग की जाने वाली ग्रीन आतिशबाजी पर्यावरण के अनुकूल होती है । पटाखों की आवाज 70 डेसीबल से कम होती है।

अलौकिक व अद्भुत दृश्य का होगा दीदार

क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत की त्रिवेणी मंत्रमुग्ध करने के साथ ही अलौकिक, अकल्पनीय और अद्भुत दृश्य का दीदार कराएगी। लेजर शो पूर्णिमा की रात में आकाश को जीवंत रंगों और पैटर्न से रोशन करेगा, जो शहर के क्षितिज को सतरंगी बना देगा। माँ गंगा के आंचल में आतिशबाजी का प्रतिबिंब देव दीपावली (Dev Deepawali) के माहौल को अविस्मरणीय बनाएगा।

Related Post

Uddhav with Sharad

महाराष्ट्र : सचिन वाजे को लेकर महा विकास अघाड़ी की सरकार में दरार

Posted by - March 15, 2021 0
मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे…
ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना

ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना, बोलीं-एआईएमआईएम भाजपा से लेती है पैसे

Posted by - November 19, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम…