fire

मकान में लगी भीषण आग, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

248 0

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के एक मकान में आग (Fire) लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। यह आग सरस्वती एनक्लेव स्थित एक मकान में लगी। दरअसल देर रात सरस्वती एनक्लेव के जे ब्लॉक स्थित मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग (Fire) लग गई। घटना के वक्त मृतकों के परिजन किसी अन्य कमरे में सो रहे थे।

हादसे में कमरे में सो रहे चार युवकों की मौत हो गई जिनकी उम्र 17 साल, 22 साल, 24 साल और 28 साल थी। जानकारी के अनुसार, चारों मृतक बिहार के रहने वाले थे और गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव में रहते थे। वे जे ब्लॉक हवा महल के नजदीक एक कमरे में किराए पर रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, मकान में शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे आग लगी। जिसकी चपेट में आकर मकान में मौजूद लोगों की मौत हो गयी। मृतक बिहार के रहने वाले थे औरएक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम किया करते थे। मृतकों में से एक अपने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां रहता था, लेकिन दिवाली का त्योहार होने के कारण वह सभी बिहार चले गए थे।

हालांकि, मकान में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पायी है। अंदेशा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी हो। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को काबू में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग किस वजह से लगी इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Post

Agneepath

24 जून को संयुक्त किसान मोर्चा करेंगे अग्निपथ योजना का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सोमवार को कहा कि किसान सामूहिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) 24…
CM Vishnu Dev Sai

CM साय ने अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” का किया विमोचन

Posted by - June 11, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित अधिवक्ता विवेक सारस्वत की नवीनतम पुस्तक…