CM Yogi

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

228 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को पंचकूला में हुए हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को भी बधाई दी।

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री का किया अभिवादन

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर अभिवादन किया। योगी आदित्यनाथ ने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

साकार होगी ‘विकसित हरियाणा, विकसित भारत’ की संकल्पना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने लिखा – नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन तथा आपके (नायब सिंह सैनी) यशस्वी नेतृत्व में ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना साकार होगी।

योगी (CM Yogi) ने आरती, केके बेदी, श्याम सिंह राणा को भी दी बधाई

नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में अटेली से जीत दर्ज करने वालीं आरती सिंह राव, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, रादौर से श्याम सिंह राणा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 22 सितंबर को कृष्ण कुमार बेदी तथा 28 सितंबर को आरती सिंह राव व श्याम सिंह राणा के लिए चुनाव प्रचार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Related Post

Akharas showed sensitivity on Amrit Snan

महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान संपन्न, मौनी अमावस्या पर सभी 13 अखाड़ों ने सादगी के साथ त्रिवेणी में लगाई पुण्य डुबकी

Posted by - January 29, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh)  का दूसरा अमृत स्नान (Amrit Snan) पर्व संपन्न हो गया। मौनी अमृत स्नान पर्व…
CM Yogi

दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है उत्तर प्रदेश- सीएम योगी

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम मित्र योजना’ के तहत लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1,000 एकड़ में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल एवं…
CM Yogi

सीएम योगी ने अफसरों से कहा – हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं

Posted by - July 11, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस…
Bank Wali Didi

यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनीं ‘बैंक वाली दीदी’

Posted by - August 23, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान भी दे…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ के लिए केंद्र से मिलेगा 2100 करोड़ रुपए का ‘उपहार’

Posted by - December 3, 2024 0
लखनऊ। जनपद प्रयागराज में आगामी जनवरी माह से शुरू हो रहे विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समागम- ‘महाकुम्भ-2025’…