CM Yogi's mother Savitri Devi's health deteriorates

सीएम योगी की मां की बिगड़ी तबीयत, गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना

213 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) की मां सावित्री देवी (Savitri Devi) की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गयी है। जिसके बाद उन्हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा है। इसी बीच सीएम योगी अपनी मां को देखने के लिए रविवार को गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मां की तबीयत को लेकर सूचना मिलने पर सीएम योगी (CM Yogi) गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। वह दोपहर तक देहरादून पहुंचेंगे और सीधे अस्पताल में अपनी मां से मिलेंगे।

इसके बाद सीएम योगी (CM Yogi) देहरादून से नई दिल्‍ली के लिए निकलेंगे। उनके करीब सवा तीन बजे के नई दिल्‍ली पहुंचने की संभावना है। जहां पर यूपी उपचुनाव के संदर्भ में भाजपा की महत्‍वपूर्ण बैठक होने वाली है।

अचानक देहरादून के लिए रवाना हुए सीएम योगी, सामने आई ये बड़ी वजह

बता दें कि सीएम योगी (CM Yogi) की 80 वर्षीय मां सावित्री देवी की पहले भी कई बार सेहत बिगड़ चुकी है। बीते जून महीने में उन्‍हें ऋषिकेश के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी सीएम योगी उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, सीएम योगी के आगमन को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन अलर्ट पर है।

Related Post

CM Yogi

देश की अभिनव योजना बन गई है उत्तर प्रदेश की ओडीओपीः मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नोएडा में स्थापित हो रहे आइकिया स्टोर का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस…
UP Budget

UP Budget: 27 हजार करोड़ से सुधरेगा यूपी का स्वास्थ्य, योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई उड़ान

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।…

दुनिया ने माना पीएम मोदी का लोहा- सीएम योगी

Posted by - October 25, 2021 0
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी दौरे पर हैं। पीएम मोदी सिद्धार्थनगर के बीएसए मैदान में कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल…
CM Yogi

जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है इंडी गठबंधन: सीएम योगी

Posted by - May 21, 2024 0
बलरामपुर : समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे…