CM Dhami

उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

236 0

देहरादून। उत्तराखंड को पहली नवरात्र पर सौगात मिली है। अब शीतकाल में भी राज्यवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी। केन्द्र सरकार ने राज्य को आवंटित अतिरिक्त बिजली कोटे में 180 मेगावाट की वृद्धि कर इसकी समयावधि को 30 जून 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। विगत 26 सितंबर को केंद्र की ओर से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए उत्तराखंड को आवंटित की गई थी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजली उत्पादन बढ़ाने को राज्य सरकार सौर ऊर्जा, हाइड्रो पावर और कोयले से बिजली उत्पादन के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है।

कांग्रेस ने हरियाणा में चलाया खर्ची-पर्ची का सिस्टम : पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की प्रभावी पैरवी पर केन्द्र ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली का कोटा बढ़ा दिया है। शीतकाल में बर्फबारी और अन्य कारणों से जल विद्युत परियोजनाओं के उत्पादन में गिरावट आने से राज्य में कई बार बिजली सप्लाई पर असर पड़ता है। अब केंद्रीय पूल से मिलने वाले अतिरिक्त कोटे में वृद्धि से उपभोक्ताओं को शीतकाल में भी निर्बाध बिजली मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशवासियों को शीतकाल में भी बिजली निर्बाध मिलती रहेगी।

Related Post

Owaisi

उदयपुर घटना पर बोले ओवैसी- पुलिस चौकस रहती तो ये कत्ल नहीं होता

Posted by - June 29, 2022 0
नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को हुए एक दर्जी की नृशंस हत्या पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी…
Ropeway

अब मिनटों में होगा घंटों का सफर, सोनप्रयाग से केदारनाथ तक के रोपवे को मंजूरी

Posted by - March 5, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड के दो महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब को रोपवे (Ropeway)…

हिन्दू बहुसंख्यक इसलिए सुरक्षित हैं महिलाएं, अल्पसंख्यक होते ही होगा अफगानिस्तान वाला हाल- भाजपा नेता

Posted by - September 1, 2021 0
अफगानिस्तान में जारी उथल पुथल के बीच भाजपा के तमाम नेता देश की जनता को डराने में लगे हैं, भाजपा…
CM Dhami

औली से हिमालयन मैराथन और अन्य खेलों का शुभारंभ होना गौरव की बात: सीएम धामी

Posted by - April 8, 2023 0
गोपेश्वर। उत्तराखंड स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन और स्काई रनिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जोशीमठ औली में राष्ट्रीय स्तर की दो…