CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की सियोल के पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी के अधिकारियों से मुलाकात

331 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

इस बैठक में पॉस्को इंटरनेशनल के ग्लोबल बिजनेस (न्यू बिजनेस) के उपाध्यक्ष शिन डे-हो, एसजी कॉरपोरेशन के सीईओ सेओ ओहजिन और पॉस्को के अन्य अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने (CM Bhajan Lal) पॉस्को इंटरनेशनल के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति भी दी और राजस्थान में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए एक यूनिट लगाने की भी पेशकश की।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी ग्रुप को राजस्थान में निवेश करने के लिए गर्मजोशी से आमंत्रित करते हुए कहा, ‘पधारो म्हारे देस।’

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मुख्यमंत्री के एसीएस शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव (उद्योग) अजिताभ शर्मा और राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Related Post

पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए वेंटिलेटर्स निकले खराब! अस्पताल ने भेजी सरकार को रिपोर्ट

Posted by - July 31, 2021 0
कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, संभावना जताई…
Mamta Banerjee

बंगाल का संग्राम: पीएम मोदी पर ममता का हमला, कहा- ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’

Posted by - April 12, 2021 0
कोलकोता (दमदम)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और चार चरणों का मतदान अभी बाकी है।…