CM Bhajan Lal

भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान :मुख्यमंत्री

231 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गा लाल माली के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा सदस्यता अभियान-2024 के तहत माली को पार्टी की सदस्यता दिलाई, साथ ही उनका सदस्यता नवीनीकरण भी करवाया।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने माली को बधाई देते हुए कहा कि वे जनसंघ के जमाने से भाजपा के कार्यकर्ता हैं तथा विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं। इन जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण ही जनसंघ जैसा छोटा पौधा आज भाजपा रूपी वट वृक्ष बन गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा न केवल देश, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है।

शर्मा (CM Bhajan Lal) ने राजस्थान में एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कहा कि राजस्थान की संस्कृति सवाया की है। हम 1 करोड़ सदस्य के लक्ष्य को पार कर सवा करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर संयोजक अरूण चतुर्वेदी, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा एवं वरिष्ठ मण्डल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि दुर्गा लाल माली वर्ष 1973 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कोषाध्यक्ष के दायित्व से अपनी शुरूआत की। वे जयपुर ग्रामीण से पार्टी के कोषाध्यक्ष तथा मंत्री भी रहे।

इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1999 से 2004 तक जयपुर नगर निगम में पार्षद, 2006 से 2011 तक कृषि उपजमंडी सीमित चुनाव में उपाध्यक्ष, 2011 से 2016 तक कृषि मंडी के अध्यक्ष, सिविल मण्डल वार्ड 30 के अध्यक्ष पद का भी निर्वहन किया। वर्तमान में माली सिविल लाइन मण्डल किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है।

Related Post

गोवा: आपत्तिजनक बयान देने के बाद सीएम सावंत ने दी सफाई- मुझे दर्द है, मैं बयां नहीं कर सकता

Posted by - July 30, 2021 0
गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत…
Uddhav

कश्मीरी पंडितों के साथ फिर से हुई हिंसा पर उद्धव नाराज, उठाई आवाज

Posted by - June 5, 2022 0
मुंबई: कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit Killing) समेत अन्य निर्दोष नागरिकों की टारगेट किलिंग पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के…
अखिलेश यादव

अब देश को लाइन में लगाने की जा रही है फिर से साजिश: अखिलेश यादव

Posted by - December 24, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए…