CM Dhami

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजन से किया संवाद, बोले-अनुभवों का उपयोग करेगी सरकार

255 0

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठजन और जनमानस के साथ शनिवार को संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में आए स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठजन के पास समस्याओं का समाधान खोजने की एक अनोखी क्षमता होती है,जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षक भवन सभागार और गार्ड रूम निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी यह बात सुनिश्चित कर लें कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर बेवजह भटकना न पड़े। जनता की सेवा ही हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। राज्य सरकार का सरलीकरण समाधान निस्तारण मूल मंत्र है। जिसका आभास जन-जन को होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर (CM Dhami) ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठजनों के अनुभवों का उपयोग किया जाना आवश्यक है। आदर्श जनपद की परिकल्पना भी तभी साकार होगी। जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें सांझा होंगे। वे अपने जीवन में अनुभवों का खजाना संजोए रखते हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि राज्य के विकास कार्य और हर वर्ग और गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की ओर से उत्तराखंड और चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

धामी ने जिला अस्पताल चंपावत में सिटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी,क्षेत्र प्रमुख चंपावत रेखा देवी,लोहाघाट नेहा ढेक,बाराकोट विनीता फर्त्याल,पाटी सुमनलता भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,दीपक रजवार जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी, संजय कुमार सिंह,एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर वन विभाग द्वारा सभी डिविजन में फलधार पौधे लगाये जाएं: सीएम धामी

Posted by - July 1, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैंपा (क्षतिपूर्ति वनीकरण निधि प्रबंधन…
CM Vishnudev Sai

राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : सीएम

Posted by - December 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण…
CM Dhami

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: 38 वरिष्ठ महिलाओं को CM धामी ने किया सम्मानित, कहा— “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”

Posted by - March 8, 2026 0
देहरादून: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस से बचाव के चलते वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाये स्थगित कर…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का लोकार्पण

Posted by - October 18, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला पंचायत हरिद्वार के नव-निर्वाचित…