CM Nayab Singh

भाजपा ने 2019 में किए सभी वादाें को पूरा किया : नायब सैनी

270 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा है कि भाजपा ने पिछले चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता के साथ किए गए सभी वादों को पूरा किया गया है। इस चुनाव में भी वही वादे किए जाएंगे जिन्हें पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) बुधवार को चंडीगढ़ से प्रदेशव्यापी संकल्प पत्र संकलन अभियान शुरू करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पंचकूला स्थित भाजपा मुख्यालय से एक मोबाइल वैन को रवाना किया। इस तरह की वैन प्रदेश के सभी जिलों में चलाई जाएंगी जोकि जनता से घोषणा पत्रों पर सुझाव एकत्र करेंगी। इसके अलावा सैनी ने पंचकूला कार्यालय में एक सुझाव पेटी भी रखी। जिसमें विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए अपना सुझाव डालकर अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने कहा कि विपक्ष झूठ का सहारा लेता है। विपक्ष की सिर्फ घोषणा होती है, वह भी पूरी नहीं होती है। भाजपा यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। पिछले दस वर्षों के दौरान प्रदेश में हुए विकास कार्यों तथा आगामी पांच वर्षों का रोडमैप जनता के सामने रखकर वोट मांगे जाएंगे।

विपक्ष झूठ का सहारा लेकर घोषणाएं करता है लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए उनके पास कोई विजन नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र कमेटी की दूसरी बैठक 29 अगस्त को होगी, जिसमें सुझावों की छंटनी की जाएगी। भाजपा जन सुझावों के साथ संकल्प पत्र तैयार करेगी।

Related Post

कांग्रेस की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, चिदंबरम बोले- पार्टी को करना होगा मंथन

Posted by - August 16, 2021 0
सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मिता देव…
CM Vishnudev Sai

शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि युवाओं की नई प्रेरणा…शिक्षक दिवस पर बोले CM विष्णु देव साय

Posted by - September 5, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर…
CM Dhami

सीएम धामी ने सिमड़ी गांव पहुंच ली घटना की जानकारी, आर्थिक मदद का किया ऐलान

Posted by - October 5, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी में आए भूस्खलन से जान गवाने वाले पर्वतारोहियों और पौड़ी जिले…
डे-नाइट टेस्ट मैच

INDvBAN: विराट ने डे-नाइट टेस्ट मैच की प्लेइंग XI इनको दिया मौका

Posted by - November 22, 2019 0
कोलकाता। भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया इंदौर टेस्ट वाले ही टीम…