CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सिख समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

311 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने सिख समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वोटरलिस्ट में अधिक से अधिक नाम दर्ज करवाएं। प्रदेश सरकार ने पहले नाम दर्ज करवाने के लिए ली जाने वाली एक सौ रुपये की फीस को अब खत्म कर दिया है।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि राज्य में वोट बनवाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव शीघ्र ही करवाए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने असंध को जिला बनाने का भी आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए मंत्रिमण्डल की एक सब-कमेटी गठित की गई है। नियम पूरे होंगे तो असंध को जिला बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) शुक्रवार को अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर सरदार जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में आए सिख समाज के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। सैनी ने कहा कि हम अपने गुरु साहिबान की शिक्षाओं को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए कृत-संकल्प हैं। उनकी स्मृतियों को सहेजने के लिए जितना काम किया जाए, कम है। हमारे गुरु साहिबान ने सदभाव, सहनशीलता, भाईचारे और आपसी प्रेम का जो रास्ता दिखलाया है, हम उसे अपने जीवन में उतारें। यही मानव कल्याण का मूल मंत्र है और गुरुओं के प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धा है।

सीएम विष्णु देव ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल बैस को दी जन्मदिवस की बधाई

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद से ही आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस अवसर पर सिख समाज के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया।

Related Post

Digital Health Card

बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Posted by - May 6, 2023 0
लखनऊ। बच्चों का डिजिटल हेल्थ कार्ड (Digital Health Card) बनाने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बना है। प्रत्येक…