CM Dhami

धामी की शहीद परिवारों के लिए बड़ी घोषणा, 50 लाख तक बढ़ाई सहायता राशि

223 0

देहरादून। कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सैनिक आश्रितों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया जाएगा। नियुक्ति के लिए अब देर नहीं होगी। अन्य विभाग में जैसे समूह ग—घ में भी नौकरी मिलेगी। आवेदक दो वर्ष ही नहीं, पांच वर्ष तक कभी भी आवेदन कर सकेंगे।

देहरादून के गांधी पार्क में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि शहीद सैनिकों को अनुदान राशि में कोई मतभेद न हो, इसलिए माता-पिता और पत्नी दोनों को इसमें अधिकार मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों के समतुल्य अवकाश दिया जाएगा।

सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि सैनिकों व सैनिक परिवार के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अभी तक कलेक्ट्रेट में ही शहीद आश्रित को समायोजित किया जाता था। अब अन्य विभाग विभागों में भी समूह ग और घ के पदों में नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा करने से अमीर शहीदों के परिजनों को काफी राहत मिल पएगी।

Related Post

Kitchen

विवेकानंद की रसोई

Posted by - April 4, 2022 0
सुशोभित ऐसा कौन-सा देश है, जिसमें सम्राट, संन्यासी और सूपकार तीनों को एक ही नाम से पुकारा जाता है? उत्तर…
salt congress condidate ganga

सल्ट उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Posted by - March 30, 2021 0
अल्मोड़ा। बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना के बाद कांग्रेस उम्मीवार गंगा पंचोली (Ganga Pancholi)  ने भी भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पहुंचकर सल्ट…
CM Dhami

मोदी की गारंटी के संकल्प के साथ एक श्रेष्ठ भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 5, 2024 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मोदी की गारंटी के संकल्प के साथ एक श्रेष्ठ भारत…