हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद आयुष का बयान दर्ज

हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद आयुष का बयान दर्ज

918 0

सांसद के बेटे आयुष किशोर पर गोली चलने के मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद रविवार को आयुष ने अकेले मडियांव कोतवाली पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान आयुष को लखनऊ से बाहर न जाने की हिदायत भी दी गई है। आयुष किशोर ने अपने साले आदर्श सिंह से खुद पर गोली चलवाई थी। इस मामले में आदर्श सिंह ने बताया था कि आयुष द्वारा इस घटना को अंजाम दिलाते हुए पांच लोगों को फंसाने की साजिश रची गई थी।

स्केच के जरिये बदमाशों की तलाश मे पुलिस

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह का कहना है कि आयुष किशोर मडियांव कोतवाली में आया हुआ था। उसका बयान दर्ज किया गया है। उसको सीआरपीसी 41 के तहत नोटिस भी दिया गया है। इस मामले पर आयुष को हिदायत भी दी गई कि वह लखनऊ छोड़कर नहीं जा सकता है। साथ ही वह विवेचना में सहयोग करेगा। एडीसीपी का कहना है आयुष और उसकी पत्नी के जो भी आरोप-प्रत्यारोप हैं, उनकी गहनता से जांच की जाएगी।

बता दें कि दो मार्च को सांसद के बेटे आयुष पर गोली चली थी। इसे लेकर कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया था, लेकिन पुलिस ने इस घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए उसके साले आदर्श सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी आदर्श सिंह के बयान दर्ज करने के साथ ही मडियांव कोतवाली में तैनात दारोगा राधे श्याम के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होते ही आयुष पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

 

Related Post

स्मृति ईरानी

देश के बेहतर नेतृत्व से कांग्रेस पूछती है सवाल, जवाब तो 70 साल का खुद दे : स्मृति ईरानी

Posted by - December 8, 2019 0
गिरिडीह। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को गिरिडीह के धनवार स्थित डोरंडा पहुंची। डोरंडा में स्मृति ईरानी ने कहा कि…
CM Yogi

जीवनोपयोगी तकनीकी का किफायती मॉडल विकसित करें प्रौद्योगिकी संस्थान : मुख्यमंत्री

Posted by - April 7, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कोई भी प्रौद्योगिकी संस्थान अपनी जिम्मेदारी को परिसर तक सीमित नहीं…
Haryana Electricity Vibhag

‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम ने अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम किए प्रारंभ

Posted by - April 23, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (Haryana Electricity Nigam) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के…