CM Nayab Singh

भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की भ्रम व झूठ राजनीति का करें पर्दाफाश: सीएम सैनी

228 0

सिरसा। कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है और किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता आपके पास सही काम करवाने आए तो उनका पहली बार में ही काम कर देना। मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने बुधवार को सीडीएलयू के मल्टी पर्पज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने (CM Nayab Singh) कहा कि यदि कोई अधिकारी काम करने की एवज में कार्यकर्ताओं के चक्कर कटवाएगा और मुझे चंडीगढ़ में आकर शिकायत करेगा तो अधिकारियों के चक्कर मैं कटवा दूंगा। कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) के उद्बोधन के बाद जबरदस्त खुश दिखे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा झूठ व भ्रम फैलाने का काम करते हैं और भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच में रहकर उनके काम करती है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रहे झूठ का पर्दाफाश करें और जनता को बताएं कि कांग्रेस के राज में किस प्रकार रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए तीन-तीन दिनों तक लाइनों में लगना पड़ता था और कैसे 2000 रुपए की ब्लैक में सिलेंडर तुरंत मिल जाता था।

सीएम नायब ने सिरसा को दी 78 करोड़ से अधिक राशि की विकास परियोजनाओं की सौगात

कांग्रेस राज में तीन से चार घंटे लाइट रहती थी, परन्तु आज गांव-गांव में सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि सरपंचों को गांव में 21 लख रुपए तक की राशि से विकास कार्य करवाने की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 रुपए से कम है, उन्हें मुफ्त में सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पैनल दिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की डबल इंजन सरकार आमजन के हितों के सभी काम कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग,अशोक तंवर,मीनू बैनीवाल, प्रमोद कंबोज, अमन चोपड़ा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने की टपकेश्वर मंदिर में पूजा- अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना

Posted by - April 15, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर (Tapkeshwar Mahadev Temple) में पूजा-अर्चना कर प्रदेश…
प्रमोशन में आरक्षण

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ भीम आर्मी का सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च…
CM Dhami

उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्टक्चर के कार्य तेजी से हुए: सीएम धामी

Posted by - June 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित…
एम वेंकैया नायडू

उच्च शिक्षण संस्थानों में हिंसा वाली राजनीति की प्रवृति तकलीफदेह : एम वेंकैया नायडू

Posted by - January 7, 2020 0
बेंगलुरु। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में कैंपस में बीते रविवार को नकाबपोशों ने घुसकर छात्रों पर हमला किया था। इस…
BJP MLA Dr radha mohan das agarwal

भाजपा MLA ने वैक्सीन के दाम पर उठाया सवाल, कहा-तुम तो डकैतों से भी बदतर हो

Posted by - April 22, 2021 0
गोरखपुर। बीजेपी विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agarwal) ने कोवीशील्ड वैक्सीन के दामों पर सवाल उठाए हैं।…